फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'अग्निपथ' पर कंगना ने बवालियों को लताड़ा, कहा- यह पैसा कमाने से परे का मसला

Sat, 18 Jun 2022 03:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 18 Jun 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
Agneepath Scheme: Kangana Ranaut came in favour of central government said nations like Israel have made army training compulsory
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र सरकार ने हाल ही में 'अग्निपथ' योजना का एलान किया। इसके तहत सेना में नौकरी पाने के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। हालांकि युवाओं को यह फेरबदल रास नहीं आ रहे हैं। और वह लगातार सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाकर इसके खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने इसके पक्ष में बयान जारी करते हुए बवालियों को लताड़ा है।

Agneepath Scheme: Kangana Ranaut came in favour of central government said nations like Israel have made army training compulsory
Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "इजराइल जैसे कई देशों ने अपने सभी युवाओं के लिए सेना प्रशिक्षण अनिवार्य कर दी है। इसके तहत हर युवा कुछ साल के लिए सेना में भर्ती होता है और अनुशासन, राष्ट्रवाद जैसे जीवन मूल्यों को सीखता है। साथ ही यह जानने का प्रयास करता है कि अपने देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए इन शब्दों क्या अर्थ है। अग्निपथ का मकसद रोजगार देना या पैसा कमाने का साधन देना नहीं है। इसका अर्थ काफी गहरा है।


Agneepath Scheme: Kangana Ranaut came in favour of central government said nations like Israel have made army training compulsory
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना आगे कहती हैं, "पुराने दिनों में हर कोई गुरुकुल जाता था, यह लगभग ऐसा ही है। हालांकि अब उन्हें ऐसा करने के लिए भुगतान भी मिलेगा। ड्रग्स और पबजी की लत की वजह से नष्ट हो रहे युवाओं को इस योजना की जरूरत है .. इसके लिए सरकार की सराहना करनी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Agneepath Scheme: Kangana Ranaut came in favour of central government said nations like Israel have made army training compulsory
अग्निपथ योजना - फोटो : अमर उजाला

क्या है अग्निपथ योजना?
इस योजना के तहत युवाओं को सेना में चार साल की अवधि तक ही शामिल होने का मौका मिलेगा। अग्निपथ योजना का लाभ साढ़े 17 साल से 21 साल तक की आयु वाले युवा ही ले पाएंगे। हालांकि, इस साल उम्र सीमा में युवाओं को दो साल की छूट दी गई है। मतलब 2022 में होने वाली भर्ती में 23 साल तक के युवा भाग ले सकेंगे। इसके अलावा, इस प्रणाली में सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी या पेंशन का प्रावधान नहीं है। Agnipath: क्या बवाल करने वाला युवक सेना या किसी सरकारी विभाग में नौकरी कर सकता है, जानें क्या हैं नियम?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed