{"_id":"5d3d03ad8ebc3e6c9a25d058","slug":"ahana-deol-birthday-special-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां हेमा की तरह हिट नहीं हो पाई धर्मेंद्र की ये बेटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर कर रहीं ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां हेमा की तरह हिट नहीं हो पाई धर्मेंद्र की ये बेटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर कर रहीं ये काम
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल ने हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। एशा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। एशा के बारे में भले ही सब जानते हों लेकिन देओल परिवार की सबसे छोटी बेटी और एशा की बहन अहाना देओल के बारे में कम ही लोग जानते हैं। 28 जुलाई 1985 को जन्मीं अहाना 34 साल की हो गई हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 5
ahana deol
- फोटो : social media
अहाना हूबहू बहन एशा की तरह दिखती हैं एक बार तो दोनों को देख फैंस भी धोखा खा जाते हैं। अहाना और एशा में उम्र का करीब 3 साल का फासला है। बड़ी बहन की तरह अहाना भी फिल्मों में किस्मत आजमा चुकी हैं लेकिन एक ही फिल्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
3 of 5
ahana deol
- फोटो : social media
जी हां, अहाना ने फिल्म न तुम जानो न हम में काम किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन, एशा देओल और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है। अहाना ने फिल्म में एशा की दोस्त का किरदार निभाया था। वैसे असल जिंदगी में भी अहाना और एशा की खूब बनती है और दोनों एक दोस्त की तरह ही हैं। अहाना इस फिल्म के बाद किसी में नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ahana deol
- फोटो : social media
साल 2014 में अहाना ने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। अहाना ने 2015 में बेटे को जन्म दिया था। अहाना की शादी काफी हाई प्रोफाइल रही थी। शादी के बाद फिलहाल अहाना परिवार के साथ ही वक्त बिता रही हैं। वैसे अहाना भी अपनी मां हेमा मालिनी की तरह बेहतरीन डांसर हैं। हेमा मालिनी अपनी दोनों बेटियों के साथ कई बार डांस परफॉर्मेंस दे चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
deol family
- फोटो : social media
सनी और बॉबी देओल अहाना के सौतेले भाई हैं लेकिन इन दोनों को कभी भी पब्लिक में बहनों के साथ नहीं देखा गया। अहाना अपने भाई सनी देओल से लगभग 27 साल छोटी हैं। बता दें कि सनी और बॉबी ने दोनों बहनों की शादी भी अटेंड नहीं की थीं, वहीं उनके चचेरे भाई अभय देओल अपनी बहनों की शादी में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।