बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री इन दिनों इसके प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। ऐसे में उन्हें काफी यात्रा करनी पड़ रही है। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपने बुरे हवाई अड्डे के अनुभव को साझा किया है। उसने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती साझा की और सड़क पर फंसने के बारे में बताया। उनके इस पोस्ट पर अब एयरलाइन ने स्पष्टीकरण दिया है।
Aditi Rao Hydari: अदिति के एयरपोर्ट सर्कस पोस्ट पर एयरलाइन की सफाई, उड़ान के उतरने में बताई कुछ मिनटों की देरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:22 AM IST
सार
अदिति राव हैदरी के पोस्ट पर एयरलाइन ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि देरी सिर्फ 12 मिनट की थी। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्लाइट की खिड़की से एयरपोर्ट की एक तस्वीर साझा की। साथ ही इसे एयरपोर्ट सर्कस कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन