भारतीय सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया है। अब हाल ही में, कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुपरस्टार आमिर खान पहली बार सोफे की शोभा बढ़ाते नजर आए। इस शो में अभिनेता ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे भी किए हैं।
Aamir Khan: पूर्व पत्नी रीना से थप्पड़ खा चुके हैं आमिर, बेटे जुनैद के जन्म से है कनेक्शन, खुलासे से सभी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शो में अभिनेता ने अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि वह एक कठिन भावनात्मक दौर से गुजरे और कपिल के कॉमेडी शो ने उन्हें काफी सहारा दिया था। अभिनेता ने कहा, “11 साल हो गए हैं, लेकिन मैं पहली बार इसमें भाग ले रहा हूं क्योंकि मेरे पिछले दो-ढाई साल बहुत कठिन रहे हैं। इस दौरान मैं कपिल के शो की कॉमेडी देखकर खुद को खुश रखता था।"
एपिसोड में, आमिर ने अवार्ड शो में शामिल न होने के बारे में बात की और उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बड़े पर्दे पर उनकी आखिरी दो फिल्में खराब थीं। इसके अलावा सुपरस्टार ने यह भी खुलासा किया कि इंडस्ट्री में कितने लोग उन्हें अपने बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए बुलाते रहते हैं, लेकिन उनके बच्चे उनकी बात नहीं सुनते। वे उनसे कोई सलाह नहीं लेते।
आगे आमिर खान ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी रीना ने उन्हें थप्पड़ भी मारा था। आमिर ने कहा, "मैंने एक बात नोटिस की जब कोई इंसान अधिक दर्द में होता है... जैसे डिलीवरी के दौरान महिलाओं को होता है। मैंने केवल रीना के चेहरे की ओर देखा और जब वह उस दर्द का अनुभव कर रही थी... तो आम तौर पर हम सोचते हैं कि किसी इंसान का चेहरा दर्द से कैसा हो जाएगा... लेकिन ऐसा नहीं है। जब दर्द अधिक हो तो ये अजीब होता है। बाद में मैंने जब उन्हें यब बात बताई तो वह बहुत गुस्से में थीं।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप रही थी। अभिनेता अगली बार 'सितारे जमीन पर' में नज़र आएंगे। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
Mukesh Chhabra: कृति सेनन और मुकेश छाबड़ा के बीच क्यों हुई थी अनबन? निर्देशक ने साझा की अधूरी प्रेम कहानी