फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजीव से लेकर सलमान..जब ऐश्वर्या की जिंदगी में आए ये लोग

Thu, 20 Apr 2017 04:43 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Thu, 20 Apr 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya rai affairs before marriage, salman khan, vivek oberoi, rajeev, marriage anniversary
ऐश्वर्या राय
आज ऐश्वर्या राय अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं और हर पल को एंजॉय कर रही हैं, लेकिन एक वक्त था जब वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहीं। हालांकि आजकल भी वो खूब चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन एक वक्त था जब उनके अफेयर्स ने खूब सुर्खिया बटोरीं।


ये भी पढ़ें -  किम कार्दशियन का इंटरव्यू लेना चाहती हैं सोनाक्षी, जानना चाहती हैं उनका ये राज
Aishwarya rai affairs before marriage, salman khan, vivek oberoi, rajeev, marriage anniversary
राजीव मूलचंदानी के साथ ऐश्वर्या राय
बेहद कम लोग जानते हैं कि ऐश्वर्या राय की जिंदगी में सलमान खान से पहले भी कोई रहा था। ये मॉडलिंग के दिनों की बात है। उस वक्त ऐश्वर्या राजीव मूलचंदानी नाम के एक शख्स को डेट कर रहीं थीं। लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कदम रखे और वैसे ही धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां आ गईं और वो अलग हो गए। कहा जाता है कि राजीव मूलचंदानी का अफेयर मनीषा कोईराला के साथ भी रहा था।

ये भी पढ़ें - ऐश-अभिषेक की शादी को पूरे हुए 10 साल, देखें मेंहदी से लेकर शादी तक का एलबम
Aishwarya rai affairs before marriage, salman khan, vivek oberoi, rajeev, marriage anniversary
सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या की जिंदगी में फिर सलमान खान की एंट्री हुई। ये तब की बात है जब दोनों फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम कर रहे थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबने लगे। धीरे-धीरे ऐश्वर्या सलमान की जिंदगी का हिस्सा बन गईं। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ऐश्वर्या और सलमान का प्यार परवान चढ़ चुका था लेकिन दोनों के बीच ऐसी खाई पैदा हो गई कि भर ही नहीं पाई और दोनों अलग हो गए।

ये भी पढ़ें - ऐश-अभिषेक की शादी पर इस एक्ट्रेस ने घर के बाहर मचाया था बवाल, की थी खुदकुशी की कोशिश
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya rai affairs before marriage, salman khan, vivek oberoi, rajeev, marriage anniversary
विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय
सलमान से ब्रेक-अप के बाद ऐश्वर्या अकेली पड़ीं तो विवेक ओबरॉय उनकी जिंदगी में आ गए। दोनों का अफेयर लोगों के सामने फिल्म 'क्यों हो गया ना' के दौरान आया। उस वक्त विवेक ओबरॉय का गोल्डन पीरियड चल रहा था और ऐश को विवेक के रूप में अच्छा साथी मिल गया था। लेकिन जल्द ही इन दोनों के बीच मुश्किलें शुरू हो गईं। सलमान की वजह से दुखी ऐश्वर्या की मदद करने के चक्कर में विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने सलमान पर कई इल्जाम लगाए, लेकिन ऐश्वर्या अचानक ही मुकर गईं और विवेक को नजरअंदाज करने लगीं। ऐश का इस तरह का बर्ताव विवेक से बर्दाश्त नहीं हुआ और दोनों अलग हो गए।

ये भी पढ़ें - मेटरनिटी ब्रेक से कम हुआ करीना का स्टारडम, अब मिल रही है इतनी फीस
 
विज्ञापन
Aishwarya rai affairs before marriage, salman khan, vivek oberoi, rajeev, marriage anniversary
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
और फिर ऐश्वर्या की जिंदगी में वो शख्स आया जो आज उनका हमसफर है। ये हैं एक्टर अभिषेक बच्चन। दोनों के बीच 'गुरु' के सेट पर प्यार की कोंपलें फूटीं और फिर कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। आज अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को दस साल पूर हो गए हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी में वो बहुत खुश हैं। उनकी एक बेटी भी है आराध्या।

ये भी पढ़ें - कंडोम एड को लेकर मचे बवाल पर सनी लियोन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed