अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोरोना पॉजिटिव होने पर बीते 10 दिन से ऐश्वर्या और आराध्या अस्पताल में भर्ती थे। अब उनके ठीक के बाद अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर सभी प्रशंसकों को प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया कहा है।
कोरोना निगेटिव होने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल से मिली छुट्टी, अभिषेक बच्चन ने फैंस को कहा शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा- 'लगातार दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट निगेटिव निकला है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वो अब घर पर होंगे। मैं और मेरे पिता अभी अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की निगरानी में हैं।'
Thank you all for your continued prayers and good wishes. Indebted forever. 🙏🏽
Aishwarya and Aaradhya have thankfully tested negative and have been discharged from the hospital. They will now be at home. My father and I remain in hospital under the care of the medical staff.
गौरतलब है कि कोविड 19 पॉजिटिव आने के बाद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन 11 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए थे। पहले ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन थे। 17 जुलाई को ऐश्वर्या की तबीयत खराब होती दिखी तो उन्हें और आराध्या को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अमिताभ और अभिषेक के बाद जया बच्चन का भी कोरोना टेस्ट किया गया था उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी उनके साथ रह रही थीं। ऐसे में उनका और उनके दोनों बच्चों नव्या और अगस्त्य का टेस्ट भी किया गया। वो कोरोना निगेटिव पाए गए।
बीते रविवार को बीएमसी की टीम ने अमिताभ बच्चन के तीनों बंगलों के बाहर लगे कंटेनमेंट जोन के पोस्टर हटा दिए। 14 दिन बाद उनके तीनों बंगले जलसा, प्रतीक्षा और जनक कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गए। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने के अगले ही दिन बीएमसी ने उनके तीनों बंगलों को सैनिटाइज किया था।