फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाकी सितारे अब भी पैकिंग में ही बिजी, इधर देखिए, स्टेशन से छूट गई अक्षय की खिलाड़ी एक्सप्रेस

Mon, 27 Jul 2020 04:10 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 27 Jul 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar ready for his upcoming movies shooting atrangi re Prithviraj and Bell Bottom in london
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस से प्रभावित हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को पटरी पर आने में अब भी वक्त लग रहा है। वहीं, अभिनेता अक्षय कुमार का काम पूरी रफ्तार में चल रहा है। उनकी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग अगले महीने से इंग्लैंड में होने वाली है जिसके लिए उनकी पूरी टीम एक चार्टर्ड प्लेन में उड़ान भरने के लिए तैयार है। उससे पहले अक्षय देश में ही रह कर छह टीवी विज्ञापनों की शूटिंग कर चुके हैं। 

Akshay Kumar ready for his upcoming movies shooting atrangi re Prithviraj and Bell Bottom in london
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

लंदन से अक्षय लौटेंगे तो अपनी दो और फिल्मों 'अतरंगी रे' और 'पृथ्वीराज' की शूटिंग शुरू करेंगे। अक्षय कुमार अनलॉक-1 के दौरान से ही शूटिंग करने में सक्रिय हैं। वही पहले कलाकार हैं जिन्होंने लॉकडाउन खत्म होने के बाद शूटिंग की शुरुआत कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने वाले एक सरकारी विज्ञापन से की थी। इसके बाद वह लगातार दूसरे टीवी विज्ञापनों की शूटिंग भी कर रहे हैं। 

Akshay Kumar ready for his upcoming movies shooting atrangi re Prithviraj and Bell Bottom in london
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया

खबरें बताती हैं कि उन्होंने हाल ही में महबूब स्टूडियो में एक टीवी कमर्शियल विज्ञापन की शूटिंग खत्म की है। इस विज्ञापन समेत अब तक वह छह विज्ञापनों की शूटिंग कर चुके हैं। इसके अलावा अक्षय की पूरी टीम उनकी अगली फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग के लिए शुरुआत से लेकर अंत तक पूरी फिल्म खत्म करने के मकसद से इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar ready for his upcoming movies shooting atrangi re Prithviraj and Bell Bottom in london
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुरक्षा के लिहाज से निर्माताओं ने सभी कलाकारों और कर्मचारियों की पूरी व्यवस्था करवाई है। अक्षय ने अपने बयान में कहा है कि इस नए अनुभव ने सभी को अलग तरीके से काम करने पर मजबूर किया है जिसकी पहले कभी कल्पना भी नहीं की गई है। उन्होंने कहा, 'मैं काम पर वापस लौटने से खुश हूं। साथ ही यह जरूरी है कि हमारे आसपास के सभी लोगों का ख्याल रखा जाए। आशा है कि सब कुछ अच्छे से निपट जाएगा।'

विज्ञापन
Akshay Kumar ready for his upcoming movies shooting atrangi re Prithviraj and Bell Bottom in london
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अक्षय की आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग भी अपने दूसरे शेड्यूल के साथ अक्टूबर में शुरू होने जा रही है। फिल्म के निर्माताओं की योजना के हिसाब से इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में मदुरै से शुरू होगी। उसके बाद दिल्ली और मुंबई में भी इसकी शूटिंग होनी है। फिल्म में सारा अली खान और धनुष मुख्य भूमिकाओं में हैं जबकि अक्षय कुमार का भी एक अहम किरदार रहेगा। अक्षय इस फिल्म की शूटिंग को अंतिम शेड्यूल में अंजाम देंगे। अक्षय कुमार की दो फिल्में 'सूर्यवंशी' और 'लक्ष्मी बम' रिलीज के लिए तैयार हैं जबकि 'पृथ्वीराज' की शूटिंग बीच में अटकी है और 'बच्चन पांडे' की शूटिंग शुरू होना बाकी है।

पढ़ें: टीवी की सीता का ऐसा दिखता के परिवार, पति और बेटियों की तस्वीर साझा कर बताई परिवार की अहमियत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed