फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैटी पैरी के स्वागत में सेलेब्स ने बिछाईं पलकें, देखें करण जौहर की पार्टी का जलवा

Fri, 15 Nov 2019 10:31 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 15 Nov 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Ananya panday Aditi Rao with Katy Perry at Karan Johar Party
कैटी पैरी के साथ सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पैरी इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। वह मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम में आयोजित संगीत समारोह में परफॉर्म करने के लिए भारत आई हुई हैं। वह गायिका दुआ लीपा के साथ मुंबई में अपने गायिकी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। कैटी पैरी का स्वागत करने के लिए  फिल्मकार करण जौहर ने अपने घर पर एक आलीशान पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में फिल्म सितारो का जमावड़ा देखने को मिला। दर्जनों कलाकार करण के घर कैटी पैरी का स्वागत करने पहुंचे।

Aishwarya Rai Bachchan Ananya panday Aditi Rao with Katy Perry at Karan Johar Party
ऐश्वर्या के साथ कैटी पैरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर की इस पार्टी में साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती, अन्नया पांडे, काजोल, करिश्मा कपूर, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, अर्जुन कपूर, पत्नी मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा और काजोल समेत अन्य सितारे कैमरे में कैद हुए। 

Aishwarya Rai Bachchan Ananya panday Aditi Rao with Katy Perry at Karan Johar Party
कैटी पैरी और अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कैटी पैरी भारत आकर फूले नहीं समा रही है। करण जौहर की पार्टी में उनकी जिस तरह से खातिरदारी की गई है उससे गायिका काफी प्रसन्न नजर आईं।  पार्टी से शामिल होने से पहले मीडिया से अपनी खुशी जाहिर करते हुए कैटी ने कहा, मैं सच में एक मजेदार पार्टी में जा रही हूं। मैं कुछ फिल्मी सितारों से मिलूंगी साथ ही  कुछ शानदार बैंड को सुनूंगी।  मैं सालों पहले बाद भारत वापस आई हूं। पिछली बार जब साल 2012 में मैं आईपीएल क्रिकेट के दौरान यहां आई थी तब मुझे अपने लिए अपने लिए टाइम नहीं मिला था। लेकिन इस बार मैं बहुत मजे करने वाली हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Ananya panday Aditi Rao with Katy Perry at Karan Johar Party
अदिति राव हैदरी और कैटी पैरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि कैटी अपने समारोह से चार दिन पहले ही भारत आ गई हैं ताकि वक्त की कमी होने के कारण वह किसी चीज से वंचित ना रह जाए। डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले समारोह में कैटी अपने कुछ मशहूर गानों पर प्रस्तुति देंगी।  वहीं कैटी के अलावा इस समारोह में अमित त्रिवेदी और ऋत्विक जैसे भारतीय गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed