{"_id":"5c318d9abdec2256b9144f13","slug":"aishwarya-rai-bachchan-and-abhishek-bachchan-meets-sonali-bendre-after-she-come-for-new-york","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जंग लड़ रही सोनाली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलने पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर से जंग लड़ रही सोनाली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलने पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक
Sun, 06 Jan 2019 11:17 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan, Abhishek Bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे काफी समय से चर्चा में हैं। उन्होंने 1 जनवरी को अपना 44वां जन्मदिन मनाया। इससे पहले सोनाली बेंद्रे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना करने की वजह से भी सुर्खियों में थी। इस बीच शनिवार को सोनाली बेंद्रे से मिलने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन उनके घर पहुंचे हैैं।
Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan
- फोटो : social media
हाल ही में सोनाली बेंद्रे कैंसर का इलाज करवाकर न्यूयॉर्क से वापस लौटी हैं। इस बीच उनके यहां पर बॉलीवुड सितारों का आना जाना लगा रहता है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी नई गाड़ी से सोनाली बेंद्रे से मिलने पहुंचे। मीडिया को देखकर बॉलीवुड के इस स्टार कपल ने पोज भी दिए।
Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan
- फोटो : social media
इस दौरान ऐश्वर्या राय ब्लैक कलर की ड्रेस और अभिषेक बच्चन ब्राउन कलर की ड्रेस में नजर आए। खबरों की मानें तो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने सोनाली बेंद्रे के घर पहुंचकर उनकी सेहत के बारे पूछा। पता हो कि सोनाली बेंद्रे काफी समय से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonali bendre
- फोटो : instagram
बता दें कि सोनाली बेंद्रे के जन्मदिन पर उनके पति गोल्डी बहल ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो में गोल्डी सोनाली के सिर पर किस करते दिखे। गोल्डी बहल ने फोटो के कैप्शन में सोनाली बेंद्रे के लिए बेहद भावुक संदेश भी लिखा।
विज्ञापन
Sonali Bendre
- फोटो : Instagram
उन्होंने लिखा- 'ऐसा माना जाता है कि आपका पार्टनर आपका अक्स होता है, आपकी ताकत होता है आपका अच्छा दोस्त भी होता है और सबसे ज्यादा आपकी प्रेरणा होता है, मगर आप मेरे लिए इन सब से भी ज्यादा हैं, भले ही 2018 का साल आपके लिए मुश्किल भरा रहा लेकिन मुझे आपकी हिम्मत और धैर्य पर गर्व है, आपने उन सभी को प्रभावित किया है जिन्होंने आपको करीब से जाना है।' सोनाली बेंद्रे ने कैंसर की जंग जीत के बाद बेहद खात अंदाज में जन्मदिन और नए साल का जश्न मनाया।