फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल के कमरे में विवेक ओबेरॉय ने की थी ऐसी गलती, हमेशा के लिए दूर हो गईं ऐश्वर्या

Mon, 25 Mar 2019 06:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 25 Mar 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Vivek Oberoi break up story
Aishwarya,Vivek - फोटो : social media

विवेक ओबेरॉय इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बॉयोपिक को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। विवेक को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। विवेक एक अच्छे कलाकार होते हुए फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा नाम नहीं कमा पाए। कई लोगों इसके पीछे की वजह उनका ऐश्वर्या राय से अफेयर और सलमान खान से दुश्मनी होना मानते हैं।

Aishwarya Rai Bachchan and Vivek Oberoi break up story
Aishwarya,Vivek - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय भले ही अब अभिषेक बच्चन की गई हों, लेकिन इससे कई साल पहले वे खान या ओबेरॉय होने तक की स्थिति में पहुंच गई थीं, लेकिन ऐसा क्यों न हो सका। ऐश्वर्या और सलमान खान की अफेयर की खबर कोई नई नहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान से तंग आकर ऐश्वर्या ने विवेक का हाथ थाम लिया था। फिर ऐसा क्या हुआ कि ऐश उन्हें भी छोड़ कर चल दीं?

Aishwarya Rai Bachchan and Vivek Oberoi break up story
salman aishwarya

ऐश्वर्या सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने से पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों मॉडलिंग के दिनों में करीब आए थे और तब ऐश्वर्या भी इतनी चर्चित नहीं थीं। हालांकि ये रिश्ता कुछ खास चला नहीं और ऐश राजीव को छोड़ आगे बढ़ गईं। 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश और सलमान की मुलाकात हुई और वहीं इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया, लेकिन सलमान की उस एक बात ने जैसे सब बर्बाद कर डाला। सलमान ने ऐश के सामने कबूल किया कि उन्होंने ऐश के साथ धोखा किया है, उनके होते हुए किसी और लड़की से रिश्ता रखा है। बस इतना ही था कि ऐश ने इस रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा, लेकिन इतनी आसानी से रिश्ता खत्म हो जाता तो क्या था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Vivek Oberoi break up story
salman aishwarya

ऐश से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर भी हंगामा कर देते थें। इसी वजह से ऐश का काफी नुकसान हुआ, जब फिल्म चलते चलते के सेट पर सलमान के गुस्से के कारण शाहरुख ने ऐश को फिल्म से हटा दिया। सलमान के रवैये ने ऐश को शर्मिंदा कर दिया। 2002 में एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में ऐश ने बताया था कि सलमान और मैं मार्च में अलग हो गए थे, लेकिन वो अभी इस पर यकीन नहीं कर पाए हैं। ब्रेक अप के बाद वे मुझे कॉल करते थे और गालियां सुनाते थे।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Vivek Oberoi break up story
Salman and Aishwarya

ऐश ने बताया, 'उन्होंने मुझ पर शक भी किया कि मेरा मेरे को स्टार के साथ अफेयर है। ऐसा भी वक्त होता था जब उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया, वह तो अच्छा हुआ कि कोई निशान नहीं पड़ते थे। इसके बावजूद मैं अपने काम पर ऐसे जाती थी जैसे कुछ हुआ ही न हो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed