बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के तो सभी दीवाने हैं। ऐश्वर्या सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक अच्छी मां, पत्नी, बेटी और बहू भी हैं। विश्व सुंदरी होते हुए भी ऐश्वर्या बेहद घरेलू हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खास सक्रिय नहीं रहती हैं लेकिन अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसी बीच ऐश्वर्या ने अपनी बेटी के साथ होली मनाते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी के साथ ऐसे मनाई होली, आराध्या की क्यूट फोटोज पर फैंस ने लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से घर पर ही होली मनाते हुए तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर होलिका दहन की है वहीं दूसरी और तीसरी तस्वीर में आराध्या बच्चन नजर आ रही हैं। देख सकते हैं कि आराध्या के हाथ गुलाबी रंग में रंगे हैं और वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। फैंस को भी यह तस्वीरें खासा पसंद आ रही हैं और वो जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
ऐश्वर्या ने तस्वीरों के साथ साथ एक कैप्शन भी लिखा है जिसमें वो अपने फैंस के लिए सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'खुशियां, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और ढेर सारा प्यार आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।'
View this post on Instagram
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)
वहीं जूनियर बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक थ्रोबेक फोटो साझा की है। तस्वीर में अभिषेक गार्डन में पत्नी की गोद में सर रखकर लेटे नजर आ रहे हैं और आराध्या भी उनके साथ बैठी हैं। अभिनेता की इस तस्वीर पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है। इस तस्वीर के जरिये उन्होंने फैंस से सेफ्टी के साथ होली मनाने की अपील की है।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक जल्द ही फिल्म ‘बिग बुल’ में नजर आएंगे। हर्षद मेहता की इस बायोपिक फिल्म में अभिषेक बच्चन का लुक काफी पहले ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। वहीं ऐश्वर्या भी जल्द ही एक तमिल फिल्म में नजर आएंगी।

कमेंट
कमेंट X