दक्षिण भारत में सिनेमा को लेकर एक अलग ही क्रेज है। पसंदीदा स्टार की मूवी देखने के लिए सिनेमा घरों में अच्छी भीड़ जमा होती है और ये फिल्में दर्शकों के दम पर केवल क्षेत्रीय इलाके में रिलीज होकर भी काफी पैसा बना लेती हैं। लेकिन फैंस का जोश और जुनून तब भारी पड़ जाता है, जब किसी सिनेमा हॉल में कोई बवाल या अप्रिय घटना हो जाए। कुछ ऐसा ही हुआ साउथ के राज्य आंध्रप्रदेश में। यहां विशाखापट्टनम शहर के संगम शरथ थिएटर में लोगों ने जमकर बवाल काटा। इसके बाद से ये मामला सुर्खियों में छाया हुआ है।
पवन कल्याण की फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए बेकाबू हुए फैंस, थियेटर का टूटा कांच, वीडियो वायरल
दरअसल, आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित संगम शरथ थिएटर में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई जब पवन कल्याण की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला था। अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण की फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बस फिर क्या था ट्रेलर लांच के दौरान अफरा-तफरी मच गई।
पवन कल्याण की फिल्म 'वकील साब' के ट्रेलर के लॉन्च के समय ये मामला सामने आया। मूवी का ट्रेलर देखने के लिए काफी फैंस उमड़ पड़े और बेकाबू हो गए। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर तेलुगु के कुछ ही थिएटरों में रिलीज किया गया था। 29 मार्च को शाम चार बजे इसे लॉन्च किया गया था।
अपने फेवरेट स्टार की फिल्म की झलक देखने के लिए फैंस में गजब का अतिउत्साह देखा गया। स्तिथि ऐसी हो गई थी कि लोग 2 बजे से ही थियेटर में अड्डा जमाए थे। इतना ही नहीं, प्रशंसकों ने पवन कल्याण की फोटो पर नारियल तक चढ़ाया और पूजा भी की। ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ने से हंगामा मच गया। थियेटर में मची भगदड़ के दौरान थिएटर का कांच तक टूट गया। इसके बावजूद लोग अनियंत्रित नजर आए और अंदर दाखिल हो गए।
#WATCH | Andhra Pradesh: Ruckus erupted at a theatre in Visakhapatnam during the release of the trailer of actor & Jan Sena chief Pawan Kalyan's movie, yesterday pic.twitter.com/MjNrpxto1d
बता दें कि फिल्म 'वकील साब' का ट्रेलर होली के दिन रिलीज करने का फैसला किया गया था। पवन कल्याण की यह फिल्म अमिताभ बच्चन की हिंदी फिल्म 'पिंक' का तेलुगु रीमेक है। पवन कल्याण इसके जरिए दो साल बाद एक बार फिर से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X