{"_id":"5c5e5749bdec22073e1b57e4","slug":"aishwarya-rai-bachchan-denied-work-in-brad-pitt-film-troy-intimate-content","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या ने 15 साल पहले ठुकराया था करोड़ों का ऑफर, अब सामने आई इंटीमेट सीन से जुड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या ने 15 साल पहले ठुकराया था करोड़ों का ऑफर, अब सामने आई इंटीमेट सीन से जुड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्में काफी समय से बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में दी जिनको हॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी सराहा। यही वजह है जो उन्हें कई हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका भी मिला।
2 of 5
Troy
- फोटो : social media
लेकिन क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्म और जाने-माने एक्टर ब्रैड पिट की फिल्म में काम करने से मना कर दिया था..?? जी हां साल 2004 में आई हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'ट्रॉय' में बच्चन बहू को रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए मना कर दिया था। 15 साल बाद ऐश्वर्या राय के इस फिल्म में काम ना की वजह का खुलासा हो गया है।
3 of 5
Aishwarya rai bachchan
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार, ऐश्वर्या राय को 'ट्रॉय' में ब्रीसीस का किरदार ऑफर किया गया था। गौरतलब है कि फिल्म में बोल्ड और अन्तरंग जैसे सीन होने की वजह से ऐश्वर्या राय ने 'ट्रॉय' में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद यह रोल हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रोज बायरन के पास चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aishwarya rai
गौरतलब है कि अगर ऐश्वर्या राय 'ट्रॉय' को पहले करती तो इस फिल्म से उनका हॉलीवुड डेब्यू होता, लेकिन उन्होंने साल 2004 में ही फिल्म bride & prejudice से हॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने हिंदुस्तानी लड़की का किरदार निभाया। इस फिल्म का निर्देशन गुरिंदर चड्ढा ने किया था। यह फिल्म जेन ऑस्टेन की नॉबल पर आधारित फिल्म थी।
विज्ञापन
5 of 5
Aishwarya Rai
- फोटो : file photo
आपको बता गें कि ऐश्वर्या राय बच्चन bride & prejudice के अलावा प्रोवॉक्ड, पिंक पैंथर और The Mistress of Spices जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन सभी फिल्मों से उन्होंने वैश्विक स्तर पर काफी सुर्खियां बटोरीं और दर्शकों ने भी उन्हें पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।