{"_id":"5c5e58c4bdec2273ed39b92c","slug":"taimur-ali-khan-compared-to-priyanka-gandhi-by-bjp-leader-poonam-mahajan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब राजनीति में उछला तैमूर का नाम, भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी से इस अंदाज में कर दी तुलना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब राजनीति में उछला तैमूर का नाम, भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी से इस अंदाज में कर दी तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
तैमूर अली खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड तैमूर अली खान हमेशा छाए रहते हैं। अपने ड्रेस से लेकर अपने मासूम स्टाइल तक से वो सबको इम्प्रेस कर देते हैं। उनके चाहने वालों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। सोशल मीडिया पर तैमूर के फैन क्लब नाम से कई अकाउंट भी बनाए जा चुके हैं। बीते दिनों तैमूर बोहो लुक में नजर आए थे। तैमूर के परिवार में किसी का दूर-दूर तक राजनीतिक पार्टी से वास्ता नहीं है बावजूद इसके उनका नाम राजनीति में घसीट लिया गया। बीते दिनों कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की तुलना तैमूर से की गई।
2 of 6
Priyanka Gandhi
- फोटो : PTI
2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी बड़ा दांव चलते हुए प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस में प्रियंका का कद बढ़ने से कार्यकर्ता बहुत खुश हैं।
3 of 6
तैमूर अली खान
- फोटो : social media
चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ना रहे। इस बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा की अध्यक्ष और सांसद पूनम महाजन ने प्रियंका गांधी की तुलना तैमूर से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Rafale Deal Rahul Gandhi
- फोटो : PTI
3 फरवरी को मुंबई में भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यक्रम था। जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में पूनम महाजन ने प्रियंका गांधी की तुलना तैमूर से की और साथ में राहुल गांधी को राफूल गांधी भी कहा।
विज्ञापन
5 of 6
पूनम महाजन
- फोटो : PTI
भाजपा सांसद पूनम महाजन ने राहुल गांधी को बच्चा बताते हुए कहा था कि राहुल आजकल राफेल-राफेल चिल्ला रहे हैं, लेकिन, वे अब ‘रा-फूल’ बन गए हैं। प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने का मकसद है कि ‘बेटी लाओ और बेटा बचाओ’। कांग्रेस ने उनकी तस्वीरें कुछ इस तरह से चारों ओर लगाई है जैसे कि वे तैमूर अली हों।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।