{"_id":"5c5e51cabdec224c74120f1b","slug":"udita-goswami-birthday-special-her-filmography","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में आते ही 'पाप' कर बैठी थी ये एक्ट्रेस, 'जहर' के बाद तो फिल्मों से गायब और करने लगीं ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में आते ही 'पाप' कर बैठी थी ये एक्ट्रेस, 'जहर' के बाद तो फिल्मों से गायब और करने लगीं ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 09 Feb 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
udita goswami
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में फिल्मों के बाद उसे सफलता में बदलना और फिर ऊंचाईयों तक पहुंचना इतना भी आसान नहीं है। कई बार ऐसा होता है जब एक्टर्स एक फिल्म करने के बाद लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच जाते हैं लेकिन उतनी ही तेजी से वो गुमनामी में भी चले जाते हैं। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात करेंगे जिनका नाम है उदिता गोस्वामी।
2 of 6
udita goswami
- फोटो : file photo
9 फरवरी को देहरादून में जन्मीं उदिता 35 साल की हो गई हैं। बात जब बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी हीरोइनों की हो तो उनमें उदिता गोस्वामी का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। एक दशक के लंबे करियर में उदिता गोस्वामी ने महज 14 फिल्में कीं लेकिन उन फिल्मों में वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा बोल्ड और हॉट सीन्स को लेकर चर्चा में रहीं।
3 of 6
udita goswami
- फोटो : file photo
साल 2003 में उदिता ने पहली फिल्म पाप की। जिसमें उनके अपोजिट जॉन अब्राहम थे। उस वक्त की ये फिल्म बोल्ड सीन्स को लेकर खूब चर्चा में थी। इसके बाद उदिता ने साल 2005 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म जहर किया। फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए।फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उदिता ने कई इंटीमेट सीन दिए। फिल्म के पोस्टर पर भी उदिता ने बेयर बैक के साथ पोज किया जिसका काफी विरोध भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
udita goswami mohit suri
- फोटो : file photo
जहर फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी थे। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें शुरू हो गईंं। 2006 में आई फिल्म अक्सर में उदिता फिर से इमरान हाशमी के साथ दिखीं। साल 2012 में आई फिल्म डायरी ऑफ ए बटरफ्लाई में वो आखिरी बार दिखी थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
udita goswami
- फोटो : file photo
डायरेक्टर मोहित सूरी से 9 साल तक अफेयर रहने के बाद उदिता ने साल 2013 में शादी कर ली। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। फिल्मों में सफलता नहीं मिली तो उदिता गोस्वामी ने प्रोफेशन बदल लिया है। वह अब एक डिस्क जॉकी हैं। वह बतौर डीजे शो किया करती हैं। उदिता गोस्वामी ने प्रोफेशनल डीजे से बकायदा ट्रेनिंग ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।