{"_id":"5ce4d2f4bdec2207843c0032","slug":"aishwarya-rai-bachchan-share-a-photo-of-cannes-this-shows-she-unaffected-with-vivek-oberoi-tweet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवेक ओबेरॉय के ट्वीट के बाद ऐश्वर्या राय ने शेयर की तस्वीर, अभिषेक बच्चन ने भी किया ये कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवेक ओबेरॉय के ट्वीट के बाद ऐश्वर्या राय ने शेयर की तस्वीर, अभिषेक बच्चन ने भी किया ये कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 23 May 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
aishwarya rai
- फोटो : social media
Link Copied
विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में ऐश्वर्या राय की एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिससे हर किसी ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी । लोकसभा एग्जिट पोल को लेकर ऐश्वर्या की तस्वीर से जुड़ा एक मीम वायरल हो रहा था । इस तस्वीर को विवेक ओबेरॉय ने शेयर कर दिया । इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय, बारी-बारी से सलमान खान, फिर विवेक ओबेरॉय और फिर अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं ।
Trending Videos
2 of 6
Vivek Oberoi, Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : social media
इस मीम को शेयर करते ही विवेक यूजर्स के निशाने पर आ गए । यूजर्स का कहना था कि उन्होंने इस तस्वीर को शेयर कर ऐश्वर्या का अपमान किया है । जबकि ऐश्वर्या, विवेक की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं । वहीं सोनम कपूर और अनुपम खेर जैसे बड़े सेलेब्रिटीज ने भी विवेक की इस हरकत को शर्मनाक बताया ।
इस मामले पर विवेक का भी बयान आया । उन्होंने कहा, 'जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान को मेरे ट्वीट से दिक्कत नहीं है तो सोनम कपूर को क्यों है । मैं सलामन से माफी मांग सकता हूं । मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन सोनम से क्यों मांगू । मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया है ।' हालांकि काफी बवाल के बाद विवेक ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया ।
जब ये सब बवाल चल रहा था तब ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही थीं । अब वो भारत लौट आई हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । ऐश्वर्या की पोस्ट से साफ जाहिर है कि उन्हें विवेक के ट्वीट से कोई फर्क नहीं पड़ा है ।
ऐश्वर्या ने गोल्डन ड्रेस में बेटी आराध्या के साथ तस्वीर पोस्ट की । इस फोटो के कैप्शन में ऐश्वर्या ने लिखा, 'My Sunshine Forever☀️🌈✨ 💖LOVE YOU ❤️'। ऐश्वर्या के इस पोस्ट पर दीपिका पादुकोण ने भी कमेंट किया है । उन्होंने लिखा, 'That Face!!!!'vivek oberoi
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।