{"_id":"5aa4c9024f1c1bb7758b4b98","slug":"aishwarya-rai-bachchan-speaks-about-aaradhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निजी जिंदगी के बारे में पहली बार खुलकर बोलीं ऐश्वर्या, आराध्या को देना चाहती हैं ऐसा फ्यूचर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निजी जिंदगी के बारे में पहली बार खुलकर बोलीं ऐश्वर्या, आराध्या को देना चाहती हैं ऐसा फ्यूचर
Sun, 11 Mar 2018 05:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बच्चन फैमिली हमेशा की लाइमलाइट में रहती है फिर चाहे उनकी पोती आराध्या ही क्यों न हो। ऐश्वर्या अक्सर आराध्या के साथ इवेंट हो या फिर स्कूल का फंक्शन हर जगह स्पॉट की जाती हैं। इस बारे में ऐश्वर्या से जब पूछा गया तो उन्होंने इसके पीछे की असली वजह बताई।
2 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए ऐश्वर्या ने यह बात कही। कुछ दिन पहले ऐश्वर्या आराध्या के स्कूल में स्पॉट हुई थीं। उनके साथ अभिषेक और जया भी थे। ऐसे में यह सवाल उठता है कि वह यह सब कुछ कैसे मैनेज करती हैं। इस पर ऐश्वर्या ने कहा - 'मैं उसके साथ वैसा ही व्यवहार करती हूं जैसे एक साधारण मां अपने बच्चे के साथ करती है।'
3 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
इसके साथ ही ऐश्वर्या ने कहा - 'मैं उसके साथ न केवल पार्क बल्कि बाजार भी जाती हूं ताकि उसे साधारण जिंदगी का एहसास हो।' हालांकि जब ऐश्वर्या से पूछा गया कि क्या आपने कभी आराध्या से पूछा कि वह मीडिया की चकाचौंध को कैसे हैंडिल करती है। इस पर ऐश्वर्या ने कहा - 'मैंने इस मुद्दे पर कभी भी आराध्या से बात नहीं की। वह एक छोटी सी बच्ची है और मैं उससे नहीं पूछ सकती कि वह यह सब समझती है या फिर नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या ने आगे कहा - 'आराध्या यह सब बचपन से ही देख रही है। हालांकि मैंने यह सब 20 साल की उम्र में देखा था। उसके लिए यह साधारण चीज है या नहीं इस बारे में कहना मुश्किल है।' आपको बता दें, सेलिब्रिटीज के बच्चे हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं और जब बात बच्चन फैमिली की हो तो कैमरे से बचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में न केवल आराध्या बल्कि तैमूर और अबराम की भी एक एक हरकत मीडिया कैमरे में कैद करना चाहती है।
विज्ञापन
5 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या जल्द ही 'फन्ने खां' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर दिखाई देंगे। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होगी। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या ने हाल ही में एक्शन थ्रिलर फिल्म साइन की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।