{"_id":"5cb84ed9bdec22144c1944f3","slug":"aishwarya-rai-bachchan-spot-with-abhishek-bachchan-vacation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की फैली थी अफवाह, अब एयरपोर्ट पर ढीले-ढाले कपड़ों में पति के साथ दिखीं ऐसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की फैली थी अफवाह, अब एयरपोर्ट पर ढीले-ढाले कपड़ों में पति के साथ दिखीं ऐसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 18 Apr 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya, abhishek
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बच्चन परिवार अक्सर एक साथ वक्त बिताते हुए नजर आता है। कुछ समय पहले ऐश्वर्या, पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ गोवा पहुंची थीं। जहां उन्होंने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। इस दौरान ऐश्वर्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में छाई रही। अब एक बार फिर ऐश्वर्या छुट्टियों पर रवाना हो गई हैं।
2 of 5
aishwarya, abhishek
- फोटो : social media
मुंबई एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या और आराध्या के बीच बॉन्डिंग एक बार फिर से दिखी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या परिवार के साथ मलेशिया रवाना हुईं। उनके लुक की बात करें तो लूज व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक पैंट्स पहने थे। साथ ही लॉन्ग जैकेट कैरी किया। वहीं अभिषेक ने कैजुअल लुक अपना रखा था।
3 of 5
aishwarya, abhishek
- फोटो : social media
इससे पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन होली के मौके पर मुंबई से दूर गोवा में स्पॉट किए गए। इस जोड़े को बेनौलिम समुद्र तट पर टहलते हुए देखा गया। दोनों शॉर्ट्स कपड़ों में नंगे पैर घूमते नजर आए। जब ऐश्वर्या और अभिषेक बीच पर टहल रहे थे तो उस दौरान किसी ने उनको अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीरों के सामने आने के बाद कहा गया कि ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aishwarya rai, abhishek bachchan
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद ऐश्वर्या राय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि 'यह महज अफवाह है जो कई एंटरटेनमेंट साइट पर चल रही है। गलत कैमरा एंंगल की वजह से ऐश्वर्या की ये तस्वीर ली गई जिसके बाद अफवाह फैली।'
विज्ञापन
5 of 5
aishwarya bachchan
- फोटो : file photo
वर्क फ्रंट की बात करें तो पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि ये कपल फिल्म रावण के बाद एक बार फिर से अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में नजर आ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं अभिषेक बच्चन आखिरी बार फिल्म मनमर्जियां में दिखे थे। फिल्म में अभिषेक के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।