फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panama Papers Leak Case: ईडी के सामने पेश हुईं ऐश्वर्या, करीब पांच घंटे तक चली पूछताछ

Mon, 20 Dec 2021 02:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 20 Dec 2021 02:33 PM IST
सार

मामले में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत कई भारतीय हस्तियों के नाम थे। सभी लोगों पर टैक्स धोखाधड़ी के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
Aishwarya Rai bachchan To Appear Before ED in panama papers leak case
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram

बहुचर्चित पनामा पेपर्स लीक मामले में बच्चन परिवार की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोमवार को ईडी दफ्तर पहुंची। यहां उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ करीब पांच घंटे तक चली। इसके बाद ऐश्वर्या ईडी दफ्तर से रवाना हो गईं। ईडी ने उन्हें इससे पहले तीन बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। 



पनामा पेपर्स मामले की लंबे समय से जांच चल रही है, इस मामले में अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, ED के अधिकारियों ने ऐश्वर्या से पूछने वाले सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। हालांकि ऐश्वर्या राय ने पहले भी इन दस्तावेजों को पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा करार दिया है। इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 भारतीयों के नाम शामिल हैं।


ED कर रही मामले की जांच

Aishwarya Rai bachchan To Appear Before ED in panama papers leak case
जया बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

इस पेपर लीक में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत कई भारतीय हस्तियों के नाम थे। सभी लोगों पर टैक्स धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले में नाम सामने आने के बाद अमिताभ ने कहा था कि उन्होंने भारतीय नियमों के तहत ही विदेश में धन भेजा है। उन्होंने पनामा पेपर्स में सामने आई कंपनियों से भी किसी तरह का संबंध होने से मना किया था। 

क्या था मामला

Aishwarya Rai bachchan To Appear Before ED in panama papers leak case
Aishwarya Amitabh - फोटो : twitter

टैक्स हेवेन कहे जाने वाले देश पनामा की एक लॉ फर्म मोसेक फोंसेका का 40 साल का डेटा 3 अप्रैल, 2016 को लीक हो गया था। इसमें खुलासा हुआ कि कैसे दुनियाभर के अमीर और प्रभावशाली लोग टैक्स बचाने के लिए पैसा ऑफ-शोर कंपनियों में लगा रहे हैं। इस तरह से बड़े तौर पर टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग तक हो रही थी। इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 भारतीयों के नाम शामिल हैं। इनमें बच्चन परिवार का नाम भी सामने आया था। दावा किया गया कि ऐश्वर्या राय देश से बाहर एक कंपनी की डायरेक्टर और शेयरहोल्डर थीं। ऐश्वर्या के अलावा उनके पिता के. राय, मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय भी कंपनी में उनके पार्टनर थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai bachchan To Appear Before ED in panama papers leak case
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में बताया था कि पनामा पेपर लीक मामले में भारत से संबंधित लोगों के संबंध में कुल 20,078 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता चला है। इस मामले जानकारी जुटाने के लिए एक अधिकारी को ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स भी भेजा था।

विज्ञापन

पहले भी जारी हो चुका है समन

Aishwarya Rai bachchan To Appear Before ED in panama papers leak case
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो पहले भी ऐश्वर्या राय बच्चन को समन जारी किया गया था, जिसमें उन्हें 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया था लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने ईमेल के जरिए ईडी को अपना जवाब भेजा था। इसके बाद उन्हें दोबारा समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed