फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमकते सितारे: छोटे-मोटे विज्ञापन से इन सितारों ने शुरू किया था करियर, आज करोड़ों के दिलों पर करते हैं राज

Wed, 29 Sep 2021 11:24 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 29 Sep 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan to salman khan these bollywood celebrities started their acting career from tv ads
दीपिका पादुकोण, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जिनके लिए फिल्मों में एंट्री करने का सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। ऐसे कई चमकते सितारे हैं जिन्होंने फिल्म जगत में कदम रखने से पहले अपने करियर में अलग-अलग काम किए। किसी ने बतौर असिस्टेंट अपनी शुरुआत की तो कोई बैकग्राउंड डांसर रहा। किसी ने बाहर से आकर फिल्म जगत में अपनी एक खास जगह बनाई। बॉलीवुड के तमाम चेहरे ऐसे हैं जिन्हें बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।



विज्ञापन से की थी शुरुआत

फिल्म जगत में आज ऐसे कई जगमगाते सितारे हैं जिन्होंने टेलीविजन विज्ञापनों से अपनी शुरुआत की।  उस समय उन सितारों को देखकर किसी ने भी ये अंदाजा नहीं लगाया होगा कि बॉलीवुड में एक दिन इन सितारों का सिक्का चलेगा। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी शुरुआत किसी फिल्म से नहीं बल्कि एक विज्ञापन से की थी। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से स्टार्स शामिल हैं।

aishwarya rai bachchan to salman khan these bollywood celebrities started their acting career from tv ads
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram

ऐश्वर्या राय बच्चन

साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। साल 1993 में ऐश्वर्या राय एक कोको कोला के एड में नजर आईं थीं। इस विज्ञापन में उनके साथ आमिर थे। नीली आंखो वाली ऐश्वर्या राय को जब लोगों ने पर्दे पर देखा तो वो हैरान रह गए।

aishwarya rai bachchan to salman khan these bollywood celebrities started their acting career from tv ads
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन

डेविड धवन के छोटे बेटे वरुण धवन की शुरुआत बॉलीवुड में काफी अच्छी रही। लेकिन इसी के साथ स्टार किड्स को लेकर एक अलग कॉन्ट्रोवर्सी चलती रही। हालांकि बहुत ही कम लोग ये जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले वरुण धवन ने एक्टिंग कोर्स किया और साथ ही मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स किए। इसके अलावा जब वरुण छोटे थे तो उन्होंने एक बोर्नविटा के विज्ञापन में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan to salman khan these bollywood celebrities started their acting career from tv ads
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण आज फिल्म जगत की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो एक फिल्म के लिए अच्छी-खासी फीस लेती हैं। लेकिन आज बॉलीवुड पर राज करने वाली दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की, जिसके बाद उन्हें कई विज्ञापान में काम करने का मौका मिला। दीपिका ने सबसे पहले एक क्लोज अप का एड किया, इसके बाद उन्हें एक साबून के एड में मुख्य चेहरे के रूप में लिया।

विज्ञापन
aishwarya rai bachchan to salman khan these bollywood celebrities started their acting career from tv ads
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान

आज दबंग बनकर बॉलीवुड पर राज करने वाले सलमान खान का बॉलीवुड सफर बिलकुल भी आसान नहीं रहा है। सूरज बड्जात्या से मिलने से पहले सलमान खान ने भी कई रिजेक्शन झेले हैं। फिल्मों में आने से पहले सलमान खान ने भी टीवी में काम किया। उनका पहला टीवी कमर्शियल लिम्का सॉफ्ट ड्रिंक का था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed