फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमशकल्स: वीडियो में साथ नजर आए ऐश्वर्या राय और सलमान खान, फैंस बोले- बरसों का सपना पूरा हो गया

Tue, 03 Aug 2021 07:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 03 Aug 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya rai look alika ashita singh made video with salman khan lookalike and fans are loving this
विक्रम, आशिता - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अभिनय के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। ऐश्वर्या के चेहरे पर वो नूर है कि देखने वाले अपने होश खो बैठते हैं। वैसे तो ऐश्वर्या जैसा दिखना तो नामूमकिन है लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में अब तक कई ऐसे चेहरे सामने आ चुके हैं जिनकी शक्ल ऐश्वर्या से काफी मिलती जुलती है। इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है आशिता राठौर का। आशिता की शक्ल भी ऐश्वर्या से काफी मिलती है।



वायरल हो रहा आशिता राठौर का वीडियो

वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज साझा करती हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। सबसे मजेदार बात ये है कि वो अपने ये वीडियोज सलमान खान के हमशक्ल विक्रम सिंह राजपूत के साथ बनाती है। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें दोनों 'मैंने प्यार किया' के गाने आजा शाम होने आई पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को यूजर्स की जबरदस्त प्रक्रिया मिल रही है।

Aishwarya rai look alika ashita singh made video with salman khan lookalike and fans are loving this
विक्रम,आशिता - फोटो : सोशल मीडिया

उनके इस वीडियो को देखकर एक फैन ने लिखा, 'सलमान और ऐश्वर्या को एक साथ देखने का मेरा सपना पूरा हो गया'। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज हम दिल दे चुके सनम के डायलॉग पर एक वीडियो बनाओ ना'। वहीं बहुत से यूजर्स सलमान और ऐश्वर्या के हमशक्ल्स को देखकर उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aashita Singh (@aashitarathore)

Aishwarya rai look alika ashita singh made video with salman khan lookalike and fans are loving this
ऐश्वर्या की हमशक्ल आशिता - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले भी ऐश्वर्या और सलमान के काफी हमशक्ल सामने आ चुके हैं। आमना इमरान नाम की एक पाकिस्तानी महिला एकदम ऐश्वर्या की तरह दिखती हैं। आमना इमरान पेशे से एक ब्यूटी ब्लॉगर है। इतना ही नहीं आमना खुद को ऐश्वर्या की कॉपी के नाम से ही प्रमोट करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी लिखा है कि ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी। एक नजर में कोई भी उन्हें देखकर धोखा खा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya rai look alika ashita singh made video with salman khan lookalike and fans are loving this
महलाघा जबेरी - फोटो : सोशल मीडिया

ईरान की मॉडल महलाघा जबेरी को भी ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल ही कहा जाता है। महलाघा जबेरी का चेहरा काफी हद तक ऐश्वर्या से मिलता है। जबेरी ने भारत का दौरा भी किया हुआ है। वह 2019 में भारत आई थीं। वहीं अमूज अमृता के नाम के चर्चे उस समय बहुत हुए थे, जब उनके लुक्स की तुलना ऐश्वर्या राय के साथ की गई थी। अमूज ने एक फिल्म के सीन को री-क्रिएट किया था। उस समय वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और अमृता की खूब तारीफें भी हुई थीं।

विज्ञापन
Aishwarya rai look alika ashita singh made video with salman khan lookalike and fans are loving this
सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान और ऐश्वर्या एक वक्त पर एक दूसरे के कितने करीब थे ये बात सभी जानते हैं। सलमान ऐश्वर्या एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन कुछ सालों बाद ही उनका रिश्ते में अनबन आने लगी और बहुत बुरी तरह उनका ये रिश्ता खत्म हो गया। वहीं ऐश्वर्या ने सलमान से सारे रिश्ते खत्म करते हुए उनके साथ कभी ना काम करने का फैसला लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed