फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या अमिताभ बच्चन का घर छोड़कर जाना चाहती हैं ऐश्वर्या? जान लें सच्चाई

Thu, 11 Jan 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
aishwarya rai may leave amitabh bachchan house jalsa and shift to new flat

पिछले कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री में लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनके पति अभि‍षेक बच्चन 'जलसा' छोड़ मुंबई में अपने लग्जरी अपार्टमेंट में श‍िफ्ट होने वाले हैं। अभी ये स्टार कपल अपने पिता अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन के साथ उनके घर जलसा में ही रह रहे हैं। हालांकि खबर है कि दोनों जल्द ही जलसा छोड़कर अपने नए फ्लैट में शिफ्ट हो सकते हैं लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि क्या सच में अभिषेक अपने माता-पिता को छोड़ ऐश्वर्या और आराध्या के साथ नए फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगे ? 



पढ़ेंः प्रॉपर्टी को लेकर एक्ट्रेस निरूपा रॉय के बेटों के बीच हुई मारपीट, मचाई तोड़फोड़

aishwarya rai may leave amitabh bachchan house jalsa and shift to new flat

क्या नए घर में शिफ्ट होने के पीछे बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी सास जया बच्चन का खराब रिश्ता है। वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि फिलहाल अभि‍षेक बच्चन अपने परिवार को छोड़कर कहीं भी शि‍फ्ट नहीं होंगे। जलसा को छोड़ने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। इसकी एक बड़ी ये है कि अभि‍षेक बच्चन कभी भी अपने माता पिता को नहीं छोड़ सकते। करिश्मा के साथ भी उनकी सगाई टूटने की यही वजह बताई गई थी।

aishwarya rai may leave amitabh bachchan house jalsa and shift to new flat

करिश्मा कपूर से रिश्ता टूटने के बाद इस बात की काफी चर्चा हुई थी कि करिश्मा चाहती थीं कि अभि‍षेक और वह शादी के बाद परिवार से अलग अपार्टमेंट में रहें जो कि अभि‍षेक को बिलकुल मंजूर नहीं था। 

पढ़ेंः मल्लिका शेरावत और लिव इन पार्टनर को कोर्ट ने दिया झटका, घर खाली करने का मिला आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai may leave amitabh bachchan house jalsa and shift to new flat

अभि‍षेक अपने माता-पिता से बहुत प्यार करते हैं और चाहते हैं कि ऐश्वर्या और आराध्या भी हमेशा उनके साथ रहें। आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने मुंबई के एक पौश इलाके में 21 करोड़ रुपये एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। ये अपार्टमेंट 5500 वर्ग फुट में फैला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed