फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रॉपर्टी को लेकर एक्ट्रेस निरूपा रॉय के बेटों के बीच हुई मारपीट, मचाई तोड़फोड़

Thu, 11 Jan 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
late actress nirupa roy sons fighting for dispute property

बॉलीवुड में मां के किरदार को बखूबी निभाने वाली दिवंगत एक्ट्रेस निरूपा रॉय के बेटे असली जिंदमी में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में नेपियन सी रोड वाले घर को लेकर उनके बेटों के बीच विवाद ने गंदा मोड़ ले लिया। बेटे किरण और योगेश के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पुलिस को घर जाकर हस्तक्षेप करना पड़ा।



पढ़ेंः मल्लिका शेरावत और लिव इन पार्टनर को कोर्ट ने दिया झटका, घर खाली करने का मिला आदेश

late actress nirupa roy sons fighting for dispute property

मालाबार हिल स्टेशन के सीनियर पुलिस अधिकारी ने मुंबई मिरर को बताया कि निरूपा रॉय के छोटे बेटे किरण ने रात के करीब 11 बजे कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उनके बड़े भाई ने नशे में धुत्त होकर उनके साथ मारपीट की है। 45 वर्षीय किरण ने बताया कि योगेश, अपार्टमेंट के उस हिस्से में घुस आए, जहां किरण का परिवार रहता है। योगेश खिड़की के शीशे तोड़ने लगे और उनकी फैमिली के साथ गाली-गलौज भी करने लगे। 

late actress nirupa roy sons fighting for dispute property

किरण ने कहा कि यह सब बहुत डरावना था। योगेश ने उनकी पत्नी को धक्का दिया और उन्हें भी मारा। उनके बच्चे काफी डर गए थे।' किरण ने आरोप लगाया है कि योगेश कंट्रोल से बाहर हो गए थे। किरण की फैमिली ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था ताकि योगेश उन्हें नुकसान न पहुंचा सकें। किरण ने बताया कि योगेश वहां 20 मिनटे तक रहे और फिर चले गए। 

पढ़ेंः अब BJP सांसद के घर पर चला BMC का बुलडोजर, Bigg Boss का सेट भी तोड़ा था

विज्ञापन
विज्ञापन
late actress nirupa roy sons fighting for dispute property

दूसरी तरफ योगेश इन आरोपों को गलत बताया है। योगेश का कहना है कि उल्टा किरण ने मेसेज भेजकर और ताना मारकर उन्हें चिढ़ाने की कोशिश की। योगेश ने बताया कि किरण ने अपार्टमेंट की सारी लाइटें ऑन रखी थी और 3 एसी चला रखे थे क्योंकि उन्हें पता है कि बिल उसे नहीं भरना। किरण की पत्नी से हाथापाई करने को भी उन्होंने झूठ कहा।

विज्ञापन
late actress nirupa roy sons fighting for dispute property

आपको बता दें कि निरूपा रॉय की मौत के बाद उनके पति कमल रॉय प्रॉपर्टी के मालिक हो गए थे। बेटों के बीच यह विवाद तब और बढ़ गया, जब उनके पिता कमल रॉय का भी निधन हो गया। साल 2016 में किरण ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की जिसमें उन्होंने अपने बड़े भाई पर इस घर का मालिकाना हक पाने के लिए उन्हें डराने और धमकाने का आरोप लगाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed