फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो इस वजह से ऐश्वर्या राय ने ठुकरा दी थी फिल्म 'कुछ कुछ होता है', शाहरुख की पत्नी बनने से किया था इनकार

Sun, 14 Mar 2021 02:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 14 Mar 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai revealed in a interview why she did not accept role in Shahrukh Khan film Kuch Kuch Hota hai
काजोल,शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने अभिनय और अदाओं से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया है। ऐश्वर्या ने अपने करियर में बेहद खास फिल्में की हैं। उनकी कुछ फिल्में सुपरहिट रहीं तो वहीं कुछ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। ऐश्वर्या ने शाहरुख खान के साथ भी कई फिल्में की हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश ने शाहरुख की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ' होता है में काम करने से मना कर दिया था ? एक इंटरव्यू में खुद ऐश्वर्या ने बताया था कि उन्होंने इस फिल्म में टीना का किरदार निभाने से मना कर दिया था।

Aishwarya Rai revealed in a interview why she did not accept role in Shahrukh Khan film Kuch Kuch Hota hai
कुछ कुछ होता है - फोटो : Social Media

करण जौहर की 1998 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी से लेकर गाने और डॉयलाग आज तक मशहूर हैं। इस फिल्म में टीना का किरदार निभाकर रानी मुखर्जी रातों रात स्टार बन गईं थीं। 

Aishwarya Rai revealed in a interview why she did not accept role in Shahrukh Khan film Kuch Kuch Hota hai
Kuch Kuch Hota hai - फोटो : social media

हालांकि करण जौहर के लिए रानी मुखर्जी पहली पसंद नहीं थीं। करण ने इस किरदार के लिए ट्विंकल खन्ना, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और ऐश्वर्या राय को रोल ऑफर किया था। वहीं सभी ने ये कहते हुए इस किरदार को ठुकरा दिया था कि शाहरुख और काजोल के सामने उनका किरदार सपोर्टिंग ही रहेगा। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन के इस किरदार को ना करने की वजह कुछ और थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai revealed in a interview why she did not accept role in Shahrukh Khan film Kuch Kuch Hota hai
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि वो एक न्यूकमर थीं , लेकिन उनकी तुलना सभी सीनियर अभिनेत्रियों से की जाती थी। ऐश ने कहा कि, 'अगर मैं फिल्म करती तो ये कहकर चिढ़ाया जाता कि देखो ऐश्वर्या राय वही कर रही है जो वो अपने मॉडलिंग के दिनों में करती थी। जैसे अपने बालों को स्ट्रेट करके , मिनी पहनकर कैमरे में पोज दिया करती थीं। वैसे भी फिल्म के अंत में हीरो लीड एक्ट्रेस के पास आ जाता है। अगर मैंने 'कुछ कुछ होता है' की होती तो मुझे बेवजह आलोचना झेलनी पड़ती'।

विज्ञापन
Aishwarya Rai revealed in a interview why she did not accept role in Shahrukh Khan film Kuch Kuch Hota hai
ऐश्वर्या और रानी मुखर्जी

ऐसे में ऐश्वर्या ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया और ये रोल अंत में रानी मुखर्जी की झोली में आ गिरा। यही रोल रानी के लिए वरदान साबित हुआ और उनके करियर में इस फिल्म की वजह से चार चांद लग गए। बता दें कि भारत के अलावा मॉरीशस और स्कॉटलैंड में फिल्माई गई 'कुछ कुछ होता है' उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed