{"_id":"604dc7bf099b6e1ff56683fb","slug":"karan-singh-grover-talks-about-his-wife-bipasha-basu-s-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर करण सिंह ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या आप मेरे चेहरे पर 'प्रेग्नेंसी ग्लो' देख सकते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर करण सिंह ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या आप मेरे चेहरे पर 'प्रेग्नेंसी ग्लो' देख सकते हैं
एक्टर करण सिंह ग्रोवर और एक्ट्रेस बिपाशा बसु की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही काफी अच्छी चल रही है। कपल अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही थी कि बिपाशा और करण फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन अब इस बात पर करण ने खुलकर बात की है और बताया है कि कपल फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं या नहीं।
2 of 5
करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु
- फोटो : instagram/bipashabasu
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण सिंह ग्रोवर ने फैमिली प्लानिंग पर बात करते हुए बताया कि, 'ये एक नैचुरल प्रोसेस है। लोग मिलते हैं, प्यार करते हैं फिर शादी होती है और बाद में फैमिली प्लानिंग करते हैं। पता नहीं क्यों लोग हमारे परिवार की योजना बना रहे हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए ये योजना हमें ही बनाने देनी चाहिए।'
3 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : social media
करण ने आगे मजाक करते हुए कहा कि, 'मैंने कई बार इतने लोगों को बताया है कि मैं प्रेग्नेंट हूं, लेकिन कोई मुझ पर यकीन नहीं करता। क्या आप मेरे चेहरे पर 'प्रेग्नेंसी ग्लो' देख सकते हैं।' वहीं करण ने ये साफ कर दिया कि अभी वो कोई फैमिली प्लानिंग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुबूल है 2.0
- फोटो : twitter
वहीं इससे पहले करण ने हाल ही में रिलीज हुए अपने वेब शो 'कुबूल है 2.0' को लेकर बात की थी। करण ने बताया था कि, 'असद और जोया का किरदार वही है और शो में असद की फैमिली भी पहले वाली ही है। लेकिन जोया की फैमिली इस बार अलग है। साथ ही शो की कहानी में कई बदलाव किए गए, जो दर्शकों को काफी पसंद आने वाले हैं। इसमें एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर भी है।'
विज्ञापन
5 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : Instagram
कुछ दिनों पहले बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति करण के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था और कपल पर जमकर प्यार लुटाया था। बता दें कि करण और बिपाशा ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था। इसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। फिर साल 2016 में दोनों ने शादी रचा ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।