सब्सक्राइब करें

गायक जुबिन नौटियाल ने की पीएम मोदी की मां से मुलाकात, बोले- ‘अब मुझे पता चला कि पीएम इतने…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Mar 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
Singer Jubin Nautiyal Met PM Modi Mother Hiraben Said Now I Understand Why He Is So Humble
पीएम मोदी की मां के साथ जुबिन नौटियाल और पीएम मोदी - फोटो : फेसबुक

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल अपने गानों से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। उनकी आवाज के लोग इस कदर दीवाने हैं कि उनके गाने आते ही वायरल हो जाते हैं। लेकिन इन दिनों जुबिन अपने गानों की वजह से किसी और वजह से सुर्खियों में छा गए हैं। हाल ही में सिंगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां से मुलाकात की और इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। जिसके बाद से लगातार जुबिन चर्चा में बने हुए हैं।

Trending Videos
Singer Jubin Nautiyal Met PM Modi Mother Hiraben Said Now I Understand Why He Is So Humble
जुबिन नौटियाल - फोटो : फेसबुक

बता दें कि देश को मिली आजादी को जल्द ही 75 साल पूरे होने वाले हैं और इस मौके पर ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ का अहमदाबाद के गांधी आश्रम में आयोजन किया गया। इस आयोजन में बॉलीवुड के सिंगर जुबिन नौटियाल ने एक देशभक्ति के गाने के साथ अपनी प्रस्तुति से सब का दिल जीत लिया और इसके बाद वो पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज के साथ उनकी मां हीराबेन से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Jubin Nautiyal Met PM Modi Mother Hiraben Said Now I Understand Why He Is So Humble
पीएम मोदी की मां के साथ जुबिन नौटियाल - फोटो : फेसबुक

सिंगर जुबिन नौटियाल ने पीएम मोदी की मां से आशीर्वाद लिया और अपने फेसबुक पेज से सिंगर ने सभी तस्वीरों को साझा किया। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अब मुझे पता चला कि पीएम इतने विनम्र और जमीन से जुड़े हुए क्यों हैं। उन्होंने ये अपनी मम्मा से सीखा है।'

Singer Jubin Nautiyal Met PM Modi Mother Hiraben Said Now I Understand Why He Is So Humble
जुबिन नौटियाल - फोटो : फेसबुक

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए बीते शुक्रवार 12 मार्च को 'अमृत महोत्सव' का शुभारंभ किया था। इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से नवसारी जिले के दांडी तक की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसी कार्यक्रम में सिंगर जुबिन नौटियाल शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Singer Jubin Nautiyal Met PM Modi Mother Hiraben Said Now I Understand Why He Is So Humble
जुबिन नौटियाल - फोटो : SELF

सिंगर जुबिन नौटियाल ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं और अपनी आवाज का जादू चलाया है। हाल ही में उनका गाना 'लुट गए' रिलीज हुआ था। इसके पहले उनका गाना 'मैं जिस दिन भूला दूं' रिलीज हुआ था। सिंगर के सभी गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed