फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: 'यह दर्शकों के लिए ट्रीट है', आदिपुरुष के गाने जय श्री राम की सफलता से गदगद हुए अजय-अतुल

Fri, 16 Jun 2023 11:03 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 16 Jun 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
Ajay Atul react to success of Adipurush song Jai Shri Ram says it is a Big treat for the audience
अजय-अतुल - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म को एक अच्छी शुरुआत मिल सकती है। फिल्म के पोस्टर से लेकर ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही इसे दर्शकों की सकारात्मक और नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही है। फिल्म के गाने जय श्री राम को ऑडियंस द्वारा खूब सराहा गया है। अब संगीतकार अजय-अतुल ने गाने की सफलता के बारे में बात की। 

Ajay Atul react to success of Adipurush song Jai Shri Ram says it is a Big treat for the audience
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 फिल्म का यह गाना 'जय श्री राम राजा राम' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर और फैंस के बीच छा गया था। इस गाने को अजय-अतुल ने कंपोज किया है। गाने में प्रभास राम के अवतार में नजर आ रहे हैं। गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। दर्शकों को गाने के बोल के साथ-साथ गाने का संगीत भी काफी भा गया है। चलिए जानते हैं कि इसपर अजय-अतुल का क्या कहना है।

Taapsee Pannu: बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव से परेशान हैं तापसी? एक्ट्रेस ने किया इंडस्ट्री के गुट का खुलासा

Ajay Atul react to success of Adipurush song Jai Shri Ram says it is a Big treat for the audience
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में जय श्री राम गाने की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए,अजय ने कहा, 'जब ‘झिंगाट’ आई तो हमारे अलावा हर किसी ने उस गाने को खूब पसंद किया था, लेकिन फिर हमें एक ऐसा गाना बनाने के लिए कहा गया जो झिंगाट को मात दे सके, लेकिन हम भी नहीं कर पाए। झिंगाट एक ब्लॉकबस्टर गाना था।और अब, जय श्री राम ने इसकी जगह ले ली है।’

Tamannaah: 'जी करदा' में इंटीमेट सीन के लिए टॉपलेस हुईं तमन्ना भाटिया, भड़के यूजर्स ने किया अभिनेत्री को ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Atul react to success of Adipurush song Jai Shri Ram says it is a Big treat for the audience
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय ने आगे कहा, ‘आपको हमेशा अपनी उम्मीदें उठानी होती है और जहां आप हैं वहां से आगे बढ़ना होता है। आप हमेशा हर दिन को सेलिब्रेट नहीं कर  सकते हैं। हर दिन नई चुनौतियों के साथ आता है और आप खुद से कुछ नया करने की उम्मीद करते हैं और हम हमेशा कुछ ऐसा ही चुनते हैं।’

Adipurush Twitter Review: थिएटर्स में उड़े नोट, बजी तालियां, प्रभास की 'आदिपुरुष' देख यूजर्स बोले- ब्लॉकबस्टर

 

विज्ञापन
Ajay Atul react to success of Adipurush song Jai Shri Ram says it is a Big treat for the audience

अजय ने उन दिनो के भी याद किया, जब  ओम राउत ने उनसे इस गाने को लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास इस फिल्म लेकर को भक्ति वाले सॉन्ग का कोई आइडिया नहीं था। हालांकि, भगवान राम पर कुछ बेहतरीन गाने बने हैं, लेकिन जब सिनेमाई भाषा की बात आती है तो हम सबसे पहले हैं।  इसलिए, हम किसी तुलना से डरते नहीं थे और अपना कैनवास बनाने को लेकर खुश थे।’

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed