सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फर्जी है अजय देवग की पिटाई का दावा करने वाला वीडियो, प्रवक्ता बोले- 14 महीने से दिल्ली नहीं गए अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 29 Mar 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan beaten by publicly video viral on social media actor spokesperson said actor has not set foot in delhi in 14months
अजय देवगन - फोटो : Instagram

दिल्ली में आधी रात को दो गुटों के बीच हुई लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे खास बात है कि इस वीडियो का कनेक्शन बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन से बताया जा रहा है। दरअसल वायरल हुए वीडियो में दावा किया गया है कि जिस शख्स की पिटाई हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन हैं। ये कहकर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। अब इस मामले पर अजय देवगन के प्रवक्ता ने बात साफ कर दी है।

Trending Videos
Ajay Devgan beaten by publicly video viral on social media actor spokesperson said actor has not set foot in delhi in 14months
अजय देवगन - फोटो : अजय देवगन

बता दें कि अजय देवगन के प्रवक्ता ने इस दावे को बिल्कुल गलत बताते हुए कहा है कि अभिनेता पिछले एक साल से दिल्ली गए ही नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि जनवरी में फिल्म तान्हाजी- द अनसंग वाॉरियर के प्रमोशन के बाद से अजय देवगन दिल्ली गए ही नहीं। ऐसे में दिल्ली में हुई झड़प से जुड़ी रिपोर्ट बिल्कुल आधारहीन है और झूठ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgan beaten by publicly video viral on social media actor spokesperson said actor has not set foot in delhi in 14months
गंगूबाई काठियावाड़ीः संजय लीला भंसाली, अजय देवगन - फोटो : Social Media

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अजय देवगन फिलहाल मंबई में हैं और फिल्म 'मैदान', 'मेडे' और 'गंगुबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले 14 महीनों में उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में कदम नहीं रखा है। ऐसे में वारल वीडियो में दिख रहे शख्स को अजय देवगन बताया जाना सरासर गलत है।

Ajay Devgan beaten by publicly video viral on social media actor spokesperson said actor has not set foot in delhi in 14months
अजय देवगन - फोटो : Social Media

बता दें कि ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि अजय देवगन का कार पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि जो वीडियो पोस्ट किया गया है उसमें शख्स का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन दूर से मिलती जुलती  पर्सनालिटी देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इसमें अभिनेता के साथ हुई हाथापाई का दावा कर रहे हैं।




विज्ञापन
Ajay Devgan beaten by publicly video viral on social media actor spokesperson said actor has not set foot in delhi in 14months
अजय देवगन - फोटो : ADF

इतना ही नहीं इस वीडियो को साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, 'मुझे नहीं पता है कि ये अजय देवगन हैं या नहीं, लेकिन लोगों में किसान आंदोलन को लेकर नाराजगी बढ़ती दिख रही है'। वहीं इस दावे के बाद जब जांच की गई तो पता चला कि ये वीडियो राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास बने एयरोसिटी का है जहां जो समूहों के बीच पार्किंग को लेकर लड़ाई शुरू हो गई थी। इस वीडियो में कुछ भी साफ नहीं दिख रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed