सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बेहद रोमांटिक अंदाज में रितेश देशमुख और जेनेलिया ने मनाया होली का त्यौहार, वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 29 Mar 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza share video of celebrating holi and fans are loving it
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Instagram

देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है और बॉलीवुड सितारों पर भी रंगों का खुमार छाया हुआ है। बॉलीवुड के बहुत से सितारों की तस्वीरें होली खेलते हुए सामने आ चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी होली के रंग में रंगें नजर आ रहे हैं। हाल ही में जेनेलिया और रितेश ने एक रोमांटिक वीडियो साझा करते हुए फैंस को होली की बधाई दी है। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Trending Videos
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza share video of celebrating holi and fans are loving it
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Instagram

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा इंडस्ट्री के क्यूटेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों की प्यार भरी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते है। हाल ही में रितेश और जेनेलिया का रोमांटिक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं जेनेलिया रितेश पर फूल फेंक रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza share video of celebrating holi and fans are loving it
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : twitter: @SonyTV

वीडियो में दिख रहा है कि पहले जेनेलिया रितेश को परेशान करते हुए उन पर रंग फेंकती हैं और फिर रितेश जेनेलिया के चेहरे पर जबरदस्त रंग मल देते हैं। वीडियो साझा करते हुए जेनेलिया ने लिखा, 'कोविड के प्रतिबंध देखते हुए अपने तरीके से त्यौहार को खास बनाइए। चाहे छोटा और सीमित ही क्यों ना हो त्यौहार की भावना जरूरी होती है। हैप्पी होली'।





View this post on Instagram

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza share video of celebrating holi and fans are loving it
जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

अब जेनेलिया के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि रितेश और जेनेलिया ने साल 2003 में एक साथ फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया था। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने ले थे। साल 2012 में दोनो शादी के बंधन में बंधे थे। रितेश और जेनेलिया के दो बेटे हैं रियान और राहिल।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza share video of celebrating holi and fans are loving it
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Instagram

जेनेलिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। शादी के बाद से वो काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि जेनेलिया बहुत जल्द फिल्मों में कमबैक कर सकती हैं। जेनेलिया के अनुसार उनके बच्चे अब बड़े हो चुके हैं और वो दोबारा फिल्मों में वापस आ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed