बीते दिनों अजय देवगन की आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर में मीटू के तहत आरोपों में फंसे आलोकनाथ दिखे थे। ट्रेलर के बाद फिल्म के मेकर्स और अजय देवगन पर भी सवाल खड़े हुए थे। जिसके बाद तनुश्री दत्ता और विनता नंदा ने अजय देवगन को पर आड़े हाथों लिया था। अब इस बार पहली बार अजय देवगन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अजय देवगन ने कहा कि आलोकनाथ के साथ शूटिंग पूरी होने के बाद उनपर आरोप सामने आए।
आरोपों पर अजय देवगन की सफाई और मलाइका से तलाक पर अरबाज ने तोड़ी चुप्पी सहित ये मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी आज 19 अप्रैल को अपना 51वा जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। वह 1968 को मुंबई में जन्मे थे। बचपन में ही अरशद के सिर मां-बाप का साया उठ गया था। अरशद की शुरुआती शिक्षा नासिक, महाराष्ट्र में हुई थी। अरशद ने महज 17 साल की उम्र में ही सेल्समैन की नौकरी करना शुरू कर दिया था। कोरियोग्राफी में कामयाबी हासिल होने के बाद उन्हें बतौर एक्टर 1996 में फिल्म तेरे-मेरे सपने में काम करने का मौका मिला। अरशद की किस्मत यहां भी रंग लाई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म में मौका उन्हें जया बच्चन ने दिया था।
फिल्म बधाई हो में नीना गुप्ता के अभिनय ने फिल्म आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया था। फिल्म में उन्होंने एक अधेड़ उम्र की गर्भवती महिला का किरदार निभाया था। अवॉर्ड जीतने के बाद नीना ने एक इंटरव्यू में कई बाते बताईं। नीना ने शाहरुख खान और करण जौहर को 'मीन और चीप' बताया। जब नीना शाहरुख खान और करण जौहर से प्लेन में मिली तो उन्होंने दोनों से कहा कि वह उसकी बेटी मसाबा को फिल्मों में ना आने के लिए कहें। नीना ने दोनों के सामने अपनी दिली इच्छा रखी थी। इंटरव्यू में नीना ने हंसते हुए कहा कि वे दोनों काफी चीप और मीन किस्म के इंसान हैं, क्योंकि उन्होंने मुझे अपना नंबर तो दिया लेकिन कभी फोन नहीं उठाया।
इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों को लेकर बाजार गर्म है। मलाइका ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अर्जुन के साथ अपनी रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए कहा था कि मुझे अर्जुन पसंद हैं इस तरह से या फिर उस तरह से। बीते दिनों अर्जुन-मलाइका को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। जिसको लेकर अब कई सवाल उठ रहे थे। लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल प्री मैरिटल चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचा था।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक को 2 साल होने को हैं। मलाइका और अरबाज के रिश्ते में शादी के 18 साल बाद खटास आई और दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद मलाइका और अरबाज ने खुलकर इस मामले पर बात नहीं की। हाल ही में अरबाज खान ने इस बारे में बात की और बताया कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक था, लेकिन अचानक रिश्ता टूट गया।