फिल्म अभिनेता अजय देवगन और तब्बू 90 के दशक से साथ काम करते आ रहे हैं। बीती कुछ फिल्मों में वे दृश्यम, गोलमाल और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दे दे प्यार में एक साथ दिखाई दिए। इस जोड़ी ने 20 साल पहले कई हिट फिल्मों में काम किया। अब अजय ने तब्बू के साथ एक फोटो शेयर की है जो फिल्म तक्षक के सेट की है।
'दे दे प्यार दे' बॉक्स पर कर रही अच्छी कमाई, तो अजय ने शेयर की तब्बू संग 20 साल पुरानी फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय ने ये फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो देखकर कह सकते हैं कि अभिनेत्री तब्बू इसमें अजय के साथ बैठी हुईं दिख रही हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। वहीं, अजय इस फोटो में नींद में भरे हुए हैं। बता दें कि तब्बू ने कहा कि सलमान और अजय उनके ऐसे दोस्त हैं जो उनके लिए जीवनभर तक साथ देंगे।
Still haven’t figured if the reason to fall asleep was the puzzle or Tabu 🤔 pic.twitter.com/WKUA1DkqPY
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) May 21, 2019
बात करें फिल्म एडीटर से निर्देशक बने अकीव अली की फिल्म दे दे प्यार दे की तो इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना रंग जमा दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिन में ही अपनी मेकिंग की लागत वसूल ली थी और अब रविवार को पहले दिन के मुकाबले कलेक्शन में आए 40 फीसदी उछाल ने फिल्म के निर्माताओं को खुश कर दिया है।
फिल्म को दर्शकों की माउथ पब्लिसिटी से काफी फायदा हो रहा है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, तब्बू, जावेद जाफरी, सन्नी सिंह और आलोक नाथ स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के पहले वीकएंड में करीब 40 करोड़ की कमाई कर ली है।
रविवार को देश के कई इलाकों में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होने के बावजूद फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखा गया था। रिलीज के इस तीसरे दिन फिल्म दे दे प्यार दे ने भारत में 14 करोड़ 74 लाख रुपये कमाए थे