सब्सक्राइब करें

अजय देवगन से पहले ये 4 एक्टर भी आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ कर चुके हैं रोमांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 17 May 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
ajay devgan to salman khan these actors had film with half age actress
bollywood actors - फोटो : social media

अजय देवगन स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म में अजय देवगन एक तलाकशुदा शख्स के किरदार में हैं जिनका अपनी बेटी की उम्र की लड़की से साथ अफेयर है। लेकिन अजय देवगन पहले ऐसे एक्टर नहीं है जो फिल्म में अपने से 22 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ा रहे हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार हैं जिन्होंने अपने से छोटी उम्र की एक्ट्रेस के साथ फिल्म में रोमांस किया है। आइए जानते हैं वो कौन से एक्टर हैं।

Trending Videos
ajay devgan to salman khan these actors had film with half age actress
salman khan, disha patani - फोटो : social media

सलमान खान अब 53 साल के हो चुके हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों में उनसे छोटी एक्ट्रेस ही होती हैं। सलमान 'वीर' में जरीन खान के साथ नर आये थे। जरीन सलमान से उम्र में करीब 22 साल छोटी हैं। 5 जून को सलमान की फिल्म भारत भी रिलीज होने वाली है। और इस फिल्म में वो अपने से 27 साल छोटी दिशा पाटनी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgan to salman khan these actors had film with half age actress
Sunny Deol, Urvashi Rautela - फोटो : social media

एक्टर से अभिनेता बने सनी देओल भी अपनी से कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ फिल्म में नजर आ चुके हैं। 'सिंह साब द ग्रेट' में सनी के अपोजिट उर्वशी रौतेला थीं। फिल्म के समय सनी की उम्र करीब 58 साल थी जबिक उर्वशी मात्र 19 साल की थीं। दोनों की उम्र में 39 साल का फासला है।

ajay devgan to salman khan these actors had film with half age actress
Shahrukh Khan, Anushka Sharma - फोटो : social media

बीते साल शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थे। इससे पहले ये तिगड़ी जब है जान में नजर आई थी। दोनों फिल्म में शाहरुख ने अनुष्का के साथ रोमांस किया। आपको बता दें कि दोनों की उम्र में करीब 22 साल का अंतर है।

विज्ञापन
ajay devgan to salman khan these actors had film with half age actress
Naseeruddin Shah, Vidya Balan - फोटो : social media

नसीरुद्दीन शाह ने डर्टी पिक्चर में विद्या बालन के साथ रोमांस किया था। यह फिल्म लोगों का काफी पसंद आई थी। आपको जानकर हैरान होगी कि 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म के समय विद्या की उम्र 32 साल की थी जबकि नसीरुद्दीन शाह उस वक्त 60 साल के थे। दोनों की उम्र में करीब 28 साल का अंतर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed