एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 17 May 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण की धमाकेदार एंट्री हुई । फ्रांस में चल रहे इस फेस्टिवल से दीपिका की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं । दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपना लुक शेयर किया । दीपिका की ड्रेस, हेयर स्टाइल और मेकअप को देखकर पता चल रहा है कि उन्होंने इसके लिए काफी तैयारी की थी।
2 of 5
deepika padukone
दीपिका ने इस दौरान ऑफ व्हाइट गाउन पहना । इस गाउन में लगी बड़ी सी बो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया । दीपिका की ये ड्रेस हाई स्टिट और डीप नेक है । दीपिका की इस ड्रेस को पीटर डुंडास ने कस्टमाइज किया ।
3 of 5
deepika padukone
ड्रेस के साथ दीपिका ने हाई पोनी टेल की । साथ ही रिवर्स कैट आई मेकअप ने दीपिका के लुक को पूरा कर दिया । दीपिका की इन फोटोज पर पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा- और पास । एक और कमेंट में उन्होंने लिखा- Elegance की Moorat!
बता दें कि दीपिका के अलावा कान फेस्टिवल में कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय और टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी पहुंचीं हैं। ऐश्वर्या को छोड़ बाकी सभी एक्ट्रेस के लुक सामने आ चुके हैं ।
इस दौरान कंगना ने गोल्ड कांजीवरम साड़ी के पेपल्म ब्लाउज पहना । कान ने लिए कंगना ने 5 किलाे वजन कम किया है । वहीं प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर की हाई स्लिट गाउन में नजर आईं । अब फैंस को ऐश्वर्या के लुक का बेसब्री से इंतजार है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।