फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन की इस एक्ट्रेस को बेचना पड़ा था अपना घर, फिल्में नहीं मिलने पर अब कर रहीं ये काम

Sun, 15 Jul 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn actress madhoo khow about her
मधु

बॉलीवड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस रहीं हैं जो एक फिल्म से सुपरहिट तो हो गईं लेकिन उसके बाद काम नहीं मिलने के चलते उन्होंने फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया। उन्हीं में से एक नाम है एक्ट्रेस मधु का। फिल्म 'फूल और कांटे' व 'रोजा' में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस मधु लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं। कभी लाखों दिलों पर राज करने वालीं मधु कम ही नजर आती हैं। 

ajay devgn actress madhoo khow about her

मधु का पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ है। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। बहुत ही कम लोगों को ये बात पता होगी कि वो हेमा मालिनी की भतीजी हैं और जूही चावला की भाभी हैं। उन्हें कई बार हेमा मालिनी के घर के बाहर स्पॉट किया जाता रहा है।

ajay devgn actress madhoo khow about her

मधु की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' थी, जिसमें उनके अपोजिट एक्टर अजय देवगन थे। फिल्म को अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने ही डायरेक्ट किया था। मधु ने हिंदी में कुछ गिनी-चुनी फिल्में ही की हैं लेकिन मलयालम और तमिल में उन्होंने करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn actress madhoo khow about her
मधु

फिल्म 'कभी सोचा ना था', 'टेल मी ओ खुदा', 'लव यू मिस्टर कलाकार' जैसी फिल्मों में मधु ने सपोर्टिंग रोल किया था। फिल्में फ्लॉप होने के चलते मधु को बॉलीवुड में फिल्में मिलना बंद हो गईं। साल 1999 में मधु ने आनंद शाह से शादी कर ली। जो कि एक बिजनेसमैन हैं।

विज्ञापन
ajay devgn actress madhoo khow about her

मधु की दो बेटियां अमेया और किया हैं। मधु की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनके पति का बिजनेस पूरी तरह से डूब गया था। उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी बेचकर इनवेस्टर्स को 100 करोड़ रुपए चुकाए थे। करीब 6 महीने तक उनकी कंपनी बंद रही और इंप्लॉय को पैसे तक नहीं दे पाए थे। पिछले साल मधु ने टीवी पर कमबैक किया और वो स्टार प्लस के सीरियल 'आरंभ' में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed