{"_id":"5b4b1a8c4f1c1b8f568b45d8","slug":"know-bollywood-film-on-football-in-fifa-world-cup-2018-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में भी हिट रहा है फुटबॉल का फीवर, FIFA के फाइनल से पहले देखें ये 5 फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में भी हिट रहा है फुटबॉल का फीवर, FIFA के फाइनल से पहले देखें ये 5 फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों पूरी दुनिया में FIFA वर्ल्ड कप की धूम मची हुई है। आज FIFA का फाइनल मुकाबला है। यह बात सच में हैरान करने वाली है कि फुटबॉल के जितने दीवाने विदेशों में हैं। उतने ही दीवाने भारत में है। भारतीयों के बीच फुटबॉल की दीवानगी को देखते हुए बॉलीवुड में भी फुटबॉल को लेकर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। जी हां फुटबॉल पर बनी फिल्मों को भारतीय दर्शकों न केवल पसंद किया बल्कि बॉक्सऑफिस पर फिल्म ने धमाल भी मचाया है। FIFA के फाइनल मुकाबले के मौके पर आज हम आपके बताते हैं बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जो फुटबॉल पर आधारित हैं।
हिप हिप हुर्रे
फुटबॉल खेल पर आधारित यह फिल्म साल 1984 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राज किरण और दीप्ति नवल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'हिप हिप हुर्रे' से बतौर डायरेक्टर प्रकाश राज ने डेब्यू किया था।
फुटबॉल खेल पर आधारित यह फिल्म साल 1984 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राज किरण और दीप्ति नवल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'हिप हिप हुर्रे' से बतौर डायरेक्टर प्रकाश राज ने डेब्यू किया था।
साहेब
अनिल कपूर की यह फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनिल गांगुली ने किया था। गौरतलब है कि यह फिल्म बंगाली फिल्म 'साहेब' का हिंदी वर्जन है।
अनिल कपूर की यह फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनिल गांगुली ने किया था। गौरतलब है कि यह फिल्म बंगाली फिल्म 'साहेब' का हिंदी वर्जन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेंड इट लाइक बेकहम
फुटबॉल पर आधारित यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन गुरिंदर चड्ढा ने किया है। ब्रिटिश पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म इग्लिश और हिंदी दोनों भाषा में है।
फुटबॉल पर आधारित यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन गुरिंदर चड्ढा ने किया है। ब्रिटिश पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म इग्लिश और हिंदी दोनों भाषा में है।
विज्ञापन
धन धाना धन गोल
फुटबॉल पर आधारित जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु अभिनीत यह फिल्म साल 2007 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था।
फुटबॉल पर आधारित जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु अभिनीत यह फिल्म साल 2007 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था।