सब्सक्राइब करें

अजय देवगन ने हैदराबाद में शुरू की अपनी इस फिल्म की शूटिंग, मुख्य भूमिका में साथ अमिताभ बच्चन

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 11 Dec 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Amitabh Bachchan and Rakul Preet Singh has started upcoming film Mayday shooting film will release 2022
अमिताभ बच्चन, अजय देवगन - फोटो : Twitter- @amitbachchan @ajaydevgn

अपनी अधूरी फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग खत्म करने के बाद आखिरकार मेगा स्टार अजय देवगन ने निर्देशक की टोपी भी पहन ली। उन्होंने शुक्रवार से ही हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में अपनी अगली फिल्म 'मेडे' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका भी निभाएंगे, साथ ही वह इसके निर्माता और निर्देशक भी हैं। और उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन। 

Trending Videos
Ajay Devgn Amitabh Bachchan and Rakul Preet Singh has started upcoming film Mayday shooting film will release 2022
अजय देवगन - फोटो : Social Media

कुछ हफ्तों पहले ही अजय देवगन अपनी फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग खत्म करने के उद्देश्य से हैदराबाद गए थे। हालांकि, उन्होंने योजना बना ली थी कि वह अपनी इस फिल्म को खत्म करने के बाद दूसरी फिल्म 'मेडे' की शूटिंग भी अमिताभ बच्चन के साथ शुरू कर देंगे। और उसी योजना के तहत चलते हुए उन्होंने काम शुरू कर दिया है। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू ही हुई है और अच्छी बात यह है कि अजय देवगन ने फिल्म के रिलीज की तारीख की घोषणा भी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Amitabh Bachchan and Rakul Preet Singh has started upcoming film Mayday shooting film will release 2022
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म 'मेडे' में रकुल प्रीत सिंह और अंगीरा धर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग अब शुरू हुई है और अब यह रुकेगी तब ही जब पूरा काम खत्म हो जाएगा। क्योंकि, अजय देवगन ने इस फिल्म को रिलीज करने की तारीख 29 अप्रैल 2022 तय की है। तारीख बहुत दूर है लेकिन फिल्म के मुख्य अभिनेता अजय देवगन और अमिताभ बच्चन इतने व्यस्त कलाकार हैं कि उनके पास करने के लिए इस फिल्म के अलावा भी बहुत से प्रोजेक्ट हैं।

Ajay Devgn Amitabh Bachchan and Rakul Preet Singh has started upcoming film Mayday shooting film will release 2022
फिल्म- भुज द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अजय देवगन ने अपनी जिस फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग हैदराबाद में खत्म की है, यह फिल्म पहले से ही ओटीटी पर रिलीज होने के लिए प्रस्तावित हो चुकी है। इसमें अजय स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'मेडे' को खत्म करने के बाद अजय को अपनी एक और अधूरी फिल्म 'मैदान' भी खत्म करनी है। उनकी यह फिल्म अगले साल स्वतंत्र दिवस के आसपास रिलीज होने के लिए तय हो चुकी है। 

विज्ञापन
Ajay Devgn Amitabh Bachchan and Rakul Preet Singh has started upcoming film Mayday shooting film will release 2022
अमिताभ बच्चन - फोटो : @SrBachchan

इधर, अमिताभ बच्चन भी खेल पर आधारित टीवी के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन की शूटिंग खत्म करके हैदराबाद पहुंच गए हैं। अमिताभ की फिल्म 'चेहरे' और 'झुंड' तो बनकर तैयार हो गई हैं और इन्हें रिलीज का इंतजार है। इसके अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ उनकी एक बहुचर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी पूरी होना बाकी है। हालांकि, अमिताभ बच्चन इस फिल्म के लिए अपना काम कर कर चुके हैं।

पढ़ें: दरवाजे तोड़ने से पहले ये काम करते थे CID के 'दया', असल जिंदगी में जीते हैं ऐसी लाइफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed