{"_id":"5fd31c3f8ebc3e3eaf2156d7","slug":"dayanand-shetty-birthday-special-know-unknown-facts-about-cid-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरवाजे तोड़ने से पहले ये काम करते थे CID के 'दया', असल जिंदगी में जीते हैं ऐसी लाइफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दरवाजे तोड़ने से पहले ये काम करते थे CID के 'दया', असल जिंदगी में जीते हैं ऐसी लाइफ
बॉलीवुड और छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता दयानंद शेट्टी अपना जन्मदिन 11 दिसंबर को मनाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। दयानंद शेट्टी को असली पहचान छोटे पर्दे के सुपरहिट और चर्चित सीरियल सीआईडी से मिली थी। जन्मदिन के मौके पर हम आपको दयानंद शेट्टी से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 6
दयानंद शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दयानंद शेट्टी का जन्म 11 दिसंबर 1969 को कर्नाटक में हुआ था। अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह शानदार स्पोर्ट्समैन थे, लेकिन गंभीर चोट के चलते दयानंद शेट्टी को स्पोर्ट्स को अलविदा कहना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अभिनय की ओर रुख करने का फैसला किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अजय देवगन की फिल्म दिलजले से की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक गनमैन का किरदार निभाया था।
3 of 6
दयानंद शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दयानंद शेट्टी को असली पहचान सोनी चैनल के सीरियल सीआईडी से मिली थी। यह सीरियल साल 1998 में शुरू हुआ था। दयानंद शेट्टी का यह पहला टीवी शो था। उन्होंने इस सीरियल के लिए लगातार लंबे समय तक काम किया था। सीरियल में दया का दरवाजा तोड़ने वाला अंदाज आज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। सीआईडी सीरियल में दयानंद शेट्टी के अलावा बाकि किरदार भी काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दयानंद शेट्टी
- फोटो : file photo
दयानंद शेट्टी सीआईडी सीरियल से करीब दो दशक से जुड़े हुए हैं। उनके अभिनय को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। दयानंद शेट्टी साधराण जिदंगी जीने के लिए जाने जाते हैं। वह लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन उनके शो और फिल्में लगातार आती रहती हैं। उनकी निजी जिंदगी की बात की जाए तो दया कर्नाटक के मैसूर शहर से हैं और मुंबई में अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
दयानंद शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
दयानंद शेट्टी को फिल्म सिंघम रिटर्न्स में भी देखा गया था। इसके अलावा वह कई अन्य धारावाहिक जैसे गुटुर गु, कुसुम, झलक दिखला जा, खतरों के खिलाड़ी आदि में भी काम कर चुके हैं। उन्हें अभी तक कुल चार फिल्मों में देखा गया है। दयानंद शेट्टी फिल्म दिलजले के बाद साल 2007 में आई फिल्म जॉनी गद्दार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में फिल्म रनवे में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।