सब्सक्राइब करें

दिव्या भटनागर की मौत के बाद भाई ने साझा की चैट, जीजा की करतूत से उठाया पर्दा, एक्ट्रेस ने कहा था- 'बेल्ट से मारता है पति'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 11 Dec 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
late actress Divya Bhatnagar brother shares her chats with fans about her trauma he said beat her with belt and physical assault
दिव्या भटनागर - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने 34 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। दिव्या भटनागर कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। काफी इलाज के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वहीं दिव्या भटनागर की मौत के बाद उनके पति गगन गबरू और उनके परिवार के खिलाफ लगातार अभिनेत्री के साथ घरेलू हिंसा करने के आरोप लग रहे हैं। अब दिव्या भटनागर के भाई ने एक चैट का खुलासा किया है। 

Trending Videos
late actress Divya Bhatnagar brother shares her chats with fans about her trauma he said beat her with belt and physical assault
भाई के साथ दिव्या भटनागर - फोटो : instagram/divyabhatnagarofficial

इस चैट में दिव्या के भाई देवाशीष ने खुलासा किया है कि गगन गबरू उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे। देवाशीष ने दिव्या भटनागर के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री की चैट साझा की है। इस चैट में दिव्या अपने एक फैन से बात कर रही थीं, जिसमें उन्होंने पति गगन और उनके परिवार के बारे में हैरान कर देने वाली बात कही थी। दिव्या की चैट के अनुसार गगन और उनका पूरा परिवार फर्जी लोग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
late actress Divya Bhatnagar brother shares her chats with fans about her trauma he said beat her with belt and physical assault
दिव्या भटनागर, गगन - फोटो : इंस्टाग्राम

दिव्या भटनागर ने अपनी चैट में यह भी बताया था कि गगन उन्हें छोटी-छोटी बातों पर बेल्ट से मारते थे। घरेलू हिंसा करने पर गगन का परिवार भी उनका साथ देता था। अभिनेत्री ने अपने फैन को यह भी बताया कि गगन से शादी करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। इसके अलावा दिव्या भटनागर ने फैन को चैट में और भी कई खुलासे किए। इस इंस्टाग्राम चैट को साझा करते हुए दिव्या के भाई देवाशीष ने अपनी बहन के लिए लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। 

late actress Divya Bhatnagar brother shares her chats with fans about her trauma he said beat her with belt and physical assault
दिव्या भटनागर और गगन - फोटो : इंस्टाग्राम

देवाशीष ने अपने पोस्ट में लिखा, 'काश मैं यह सब जान पाता और उसको बता बताता कि यह अच्छी बात है अगर तुम अपना पक्ष लेती हो तो। काश मैं उस लड़की को यह बता पाता कि तुम खास इंसान हो। काश मैं उसको इस नर्क से बचा पाता। ज्यादा देरे होने से पहले अपने परिवार को जरूर बताना चाहिए। आप बस दोस्तों के साथ साझा करते हैं, लेकिन परिवार आपको इस परेशानी ने निकालता है।' इसके साथ ही देवाशीष ने अपनी पोस्ट में दिव्या के पति गगन को भी टैग किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दिव्या भटनागर -अदाकारा (@divyabhatnagarofficial)

विज्ञापन
late actress Divya Bhatnagar brother shares her chats with fans about her trauma he said beat her with belt and physical assault
दिव्या भटनागर - फोटो : फाइल फोटो

गगन को टैग करते हुए देवाशीष ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं इस इंसान को फांसी पर लटकाना चाहता हूं। यह इंसान दिव्या भटनागर को धमकियां देता था कि वह उसके भाई (मुझे) और मां को मार देगा। वह दिव्या की जिंदगी बदनाम और परेशान कर देता अगर वह किसी से भी कुछ भी बोलती। इसलिए दिव्या के फैंस, दोस्तों, परिवार और उन लोगों के लिए अब मैं यह केस संभाल रहा हूं जो दिव्या का सच में ख्याल रखते थे।' आपको बता दें कि दिव्या के परिवार वाले लगातार गगन गबरू और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा रहा हैं। वहीं दिव्या की मौत के बाद अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य ने भी गगन पर आरोप लगाए थे।  

पढ़ें: कॉमेडी थ्रिलर के साथ लौटेगी 'हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'दे दना दन' की जोड़ी, ये है लेटेस्ट अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed