{"_id":"5bd99e5fbdec2269442407b0","slug":"ajay-devgn-and-kajol-buy-apartment-in-singapore-for-daughter-nysa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी निसा के लिए अजय-काजोल ने खर्च दिए करोड़ों, इस वजह से लिया ये फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी निसा के लिए अजय-काजोल ने खर्च दिए करोड़ों, इस वजह से लिया ये फैसला
Wed, 31 Oct 2018 05:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और खुशमिजाज एक्ट्रेस में सबसे पहले काजोल का नाम लिया जाता हैं। काजोल और अजय देवगन, बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जो एक-दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं लेकिन इसके विपरीत अजय देवगन और काजोल की बेटी निसा लाइमलाइट, ट्रेंड और ग्लैमर की चकाचौंध से कोसों दूर हैं।
2 of 5
nysa
15 साल की निसा सिंगापुर के यूनाइडेट वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ती है। फिलहाल निसा का स्कूल बोर्डिंग की सुविधा दे रहा है लेकिन मीडिया की लाइमलाइट से दूर निसा हमेशा से अपने घर में रहना चाहती हैं और इसलिए काजोल और अजय मिलकर उनको सिंगापुर में ही घर वाली फीलिंग देना चाहते हैं।
3 of 5
Kajol, Ajay
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अजय और काजोल ने निसा के लिए सिंगापुर में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। खबर है कि नए साल में ही निसा अपने इस नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगी। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि निसा यहां अकेली रहेंगी या फिर किसी के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ajay Devgn
कुछ समय पहले मीडिया से बातचीत में अजय देवगन ने इस बात को स्वीकार किया था कि दोनों में बतौर पैरेंट्स काजोल काफी सख्त हैं। काजोल चाहती हैं कि निसा अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह फोकस रहें और इसलिए उन्होंने अपनी लाडली बेटी के लिए करोड़ों का फ्लैट खरीदा है।
विज्ञापन
5 of 5
काजोल और अजय देवगन
बता दें कि अजय देवगन और काजोल की शादी 24 फरवरी, 1999 को हुई थी। दोनों के 2 बच्चे हैं। अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी में सबसे अजीब बात यही है कि दोनों में से किसी ने एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया लेकिन दोनों को पता था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय इन दिनों एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं काजोल हाल ही में फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में नजर आईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।