नीसा देवगन बी टाउन की सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। अजय देवगन और काजोल की बेटी अपने माता-पिता की तरह ही बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस है। अभी कुछ दिन पहले ही नीसा ने अपना 19वां जन्मदिन मनाया था और अब वह लंदन में अपने दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। जहां कुछ दिन पहले उन्हें एक आलीशान क्लब में देखा गया था, वहीं कल नीसा इंटरनेशनल सिंगर दुआ लीपा के लंदन कॉन्सर्ट में पहुंची थीं। नीसा की कॉन्सर्ट में ली गई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Social Media: लंदन में दुआ लीपा के कॉन्सर्ट में पहुंचीं नीसा देवगन, दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए फोटो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीसा के दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने नीसा और अपने सभी दोस्तों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में नीसा एक ब्लैक कलर के डीप नेक क्रॉप टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें दुआ लीपा गाना गाते हुए दिखीं।
हाल ही में नीसा ने अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की बेटी माहिका और दोस्त ओरहान अवात्रामणि के साथ पार्टी की थी। तस्वीरें उनके दोस्तों, ग्रीशा गुप्ता और ओरहान अवात्रामणि द्वारा साझा की गई थीं। पूरे ग्रुप को एक लंदन के एक क्लब के डांस फ्लोर पर मस्ती करते हुए देखा गया था।
बता दें कि नीसा ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में की और सिंगापुर में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में दाखिला लिया। हाल ही में नीसा को लैक्मे फैशन वीक 2022 में स्पॉट किया गया था। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने नीसा की खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

कमेंट
कमेंट X