सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Thar: सस्पेंस और रोमांच से भरपूर होने वाली है शाम, जानिए  कब और कहां देख सकेंगे अनिल-हर्षवर्धन कपूर की 'थार'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 05 May 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
Thar: Anil kapoor and Harshvardhan Kapoor starrer Star Cast, Ott Platform Netflix, Budget, when and where to watch
थार ट्रेलर - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर की आगामी फिल्म 'थार' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फातिमा सना शेख, सतीश कौशिक अभिनीत यह फिल्म 6 मई को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि हर्ष और पिता अनिल कपूर की सीरीज 'एके बनाम एके' के बाद दोनों की जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाली है।

Trending Videos
Thar: Anil kapoor and Harshvardhan Kapoor starrer Star Cast, Ott Platform Netflix, Budget, when and where to watch
थार ट्रेलर - फोटो : social media

किस पर आधारित है थार की कहानी?
80 के दशक में स्थापित और पश्चिमी नोयर जॉनर से प्रेरित, 'थार' में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी को दर्शाया गया है, जो नौकरी की तलाश में और अपने अतीत का बदला लेने के लिए एक बड़े शहर में चले जाता है। सस्पेंस, रहस्य और रोमांच से भरपूर यह फिल्म, राजस्थान के एक दूरदराज के गांव में एक एंटीक डीलर सिद्धार्थ की यात्रा का पता लगाती है, जो हाल ही में हिंसक हत्याओं की एक श्रृंखला का गवाह रहा है। स्थानीय पुलिस सुरेखा सिंह (अनिल कपूर) इन हत्याओं की जांच करती है, और सिद्धार्थ के रास्ते में आ जाती है। अब सवाल ये उठता है कि क्या दोनों की यह आखिरी मुलाकात होगी? क्या सिद्धार्थ सफल होंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
Thar: Anil kapoor and Harshvardhan Kapoor starrer Star Cast, Ott Platform Netflix, Budget, when and where to watch
थार फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
गौरतलब है कि 'थार' अनिल कपूर की कंपनी द्वारा निर्मित और राज सिंह चौधरी द्वारा निर्देशित है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। 'थार' के निर्देशक राज सिंह चौधरी का कहना है कि राजस्थान के बीहड़ रेगिस्तान में फिल्म 'थार' की शूटिंग बहुत मुश्किल थी। कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि की है इसलिए इसको वहीं फिल्माने का फैसला किया गया था। वहीं अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर ही उनके लिए फिल्म 'थार' का ऑफर लाए थे। बता दें कि निर्माता के रूप में यह हर्षवर्धन की पहली फिल्म है।

Thar: Anil kapoor and Harshvardhan Kapoor starrer Star Cast, Ott Platform Netflix, Budget, when and where to watch
थार फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल-हर्ष के अलावा फिल्म में होंगे ये कलाकार
थार में अनिल कपूर, बेटे हर्षवर्धन कपूर और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं। राज सिंह चौधरी द्वारा अभिनीत, फिल्म में सतीश कौशिक, जितेंद्र जोशी, संजय बिश्नोई, संजय दधीच और मुक्ति मोहन भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed