😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
This weekend will be full of thrill romance and patriotism from the conversion to Doctor Strange in the Multiverse of Madness these great films will be released this Friday
{"_id":"62736390a07de96d90327ce2","slug":"this-weekend-will-be-full-of-thrill-romance-and-patriotism-from-the-conversion-to-doctor-strange-in-the-multiverse-of-madness-these-great-films-will-be-released-this-friday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friday Movies Release: थ्रिल, रोमांस और देशभक्ति से भरा होगा ये वीकेंड, इस शुक्रवार रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Friday Movies Release: थ्रिल, रोमांस और देशभक्ति से भरा होगा ये वीकेंड, इस शुक्रवार रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 05 May 2022 11:16 AM IST
सार
एक बार फिर नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सभी इस हफ्ते शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। हर हफ्ते रिलीज होने वाली ये फिल्में लोगों के वीकेंड एंटरटेनमेंट का एक बढ़िया माध्यम होती है।
विज्ञापन
1 of 6
Friday Movies Release
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक बार फिर नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सभी इस हफ्ते शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। हर हफ्ते रिलीज होने वाली ये फिल्में लोगों के वीकेंड एंटरटेनमेंट का एक बढ़िया माध्यम होती है। इस शुक्रवार यानी छह मई को भी कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इस हफ्ते दर्शकों को देशभक्ति, रोमांस और एडवेंर से भरपूर मनोरंजन मिलने वाला हैं। तो इस हफ्ते की रिपोर्ट में जानते हैं कल यानी छह मई को रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में-
Trending Videos
2 of 6
मेरे देश की धरती
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरे देश की धरती
फिल्म 'मेरे देश की धरती' की कहानी युवा इंजीनियरों अजय और उसके दोस्त समीर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अजय और समीर आज के युवाओं की समकालीन स्थिति, उनकी उलझनों, असुरक्षाओं, सपनों, फैसलों और उनकी दुविधाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। दिव्येंद्रु शर्मा, अनुप्रिया गोयनका, अनंत विधात स्टारर इस फिल्म का निर्देशन फराज हैदर ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
द कन्वर्जन
- फोटो : Social media
द कन्वर्जन
लव जिहाद पर बनी 'द कन्वर्जन' 6 मई को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में विंध्या तिवारी, प्रती शुक्ला, रवि भाटिया, अमित बहल जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के में प्रेम कहानी को दिखाया गया है। हालांति, फिल्म में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब लड़की को पता चलता है कि लड़के का प्यार महज दिखावा है। इस फिल्म को विनोद तिवारी ने निर्देशित किया है।
4 of 6
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस', मार्वल स्टूडियोज की साल 2016 में आई फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज' का दूसरा भाग है। यह फिल्म 6 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी। आगामी फिल्म का निर्देशन सैम राइमी ने किया है। फिल्म की शुरुआत वहां से होती है जहां से स्टीफन स्ट्रेंज ने 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में मल्टीवर्स का दरवाजा खोल दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
खतरा डेंजरस
- फोटो : social media
खतरा डेंजरस
मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'खतरा डेंजरस' भी इस शुक्रवार को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म देश की पहली लेस्बियन क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म हा। लेस्बियन रोमांस को दिखाती इस फिल्म में रोमांटिक सींस की भरमार है। फिल्म में दो लड़कियों की कहानी को दर्शाया गया है, जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X