सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bhool Bhulaiyaa 2: कौन किससे आगे, अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन में से किसने मारी बाजी? जानिए स्टार कास्ट की फीस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 05 May 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Star Cast Fees Kartik Aaryan Comparison With AKshay Kumar
Bhool Bhulaiyaa 2 - फोटो : सोशल मीडिया

यदि आप सिनेमाप्रेमी हैं और हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। अक्षय कुमार अभिनीत 'भूल भुलैया' के लगभग 14 साल बाद 'भूल भुलैया 2' रिलीज होने जा रही है। 20 मई को सिनेमाघरों में आने वाली फिल्म अभी से सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शक इस फिल्म की स्टार कास्ट की फीस जानने के लिए बेताब हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में भूल भुलैया के पहले पार्ट में मुख्य भूमिका निभाने वाले अक्षय कुमार और सीक्वल के मुख्य कलाकार कार्तिक आर्यन की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए हमारी रिपोर्ट....

Trending Videos
Bhool Bhulaiyaa 2 Star Cast Fees Kartik Aaryan Comparison With AKshay Kumar
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार - कार्तिक आर्यन: किसने मारी बाजी?
2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने तगड़ी रकम ली थी। आज से 14 साल पहले खिलाड़ी कुमार ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए 20 से 45 करोड़ रुपये तक चार्ज किया था। वहीं अब यानी 2022 में कार्तिक आर्यन इस फिल्म के सीक्वल के लिए 15 करोड़ रुपये ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Star Cast Fees Kartik Aaryan Comparison With AKshay Kumar
भूल भुलैया 2 से कियारा आडवानी का लुक - फोटो : Instagram

कियारा आडवाणी
शेरशाह जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद, कियारा बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए पूरी तैयार है। हालांकि, इस बार 'भूल भुलैया 2' में उनका सामना डरावनी मौंजलिका से होगा। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने इसके लिए 4 करोड़ रुपये लिए हैं।

Bhool Bhulaiyaa 2 Star Cast Fees Kartik Aaryan Comparison With AKshay Kumar
'भूल भूलैया 2' में तब्बू - फोटो : Instagram

तब्बू
'गोलमाल अगेन' में भूतों को देखने की क्षमता रखने वाली तब्बू एक बार फिर 'भूल भुलैया 2' में भूतों के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में बेहद शातिर और प्रतिशोधी भूत को पकड़ने के लिए अभिनेत्री ने करीब 2 करोड़ रुपये की फीस ली है। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Star Cast Fees Kartik Aaryan Comparison With AKshay Kumar
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

राजपाल यादव
भूल भुलैया में राजपाल यादव ने छोटे पंडित के रूप में दर्शकों को खूब हंसाया था, और सिनेमाप्रेमियों को आने वाली फिल्म में उनकी भूमिका से बहुत उम्मीदें हैं। रिपोर्ट की माने तो अभिनेता ने इस फिल्म के लिए 1.25 करोड़ रुपये लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed