{"_id":"627246eb41564d41a56bc0a2","slug":"throwback-thursday-ajay-devgn-and-sanjay-dutt-film-beehad-shelved-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैशबैक: जब मांसाहारी खाना निर्देशक को पड़ गया था भारी, अजय देवगन और संजय दत्त की फिल्म हो गई थी बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैशबैक: जब मांसाहारी खाना निर्देशक को पड़ गया था भारी, अजय देवगन और संजय दत्त की फिल्म हो गई थी बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 05 May 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन, संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन और संजय दत्त ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं। हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। तो वहीं संजय दत्त फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में अधीरा के रूप में नजर आए। दोनों कलाकारों की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय देवगन और संजय दत्त की एक फिल्म 'बीहड़' आज तक नहीं बन पाई। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया करने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों की वजह से यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। आइए आज हम आपको इस फिल्म के न बनने की वजह बताते हैं।
Trending Videos
2 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक मिलन लुथरिया फिल्म 'बीहड़' को अजय देवगन और संजय दत्त के साथ बनाने वाले थे, जिसमें दोनों ही कलाकार आमने-सामने होते। फिल्म में एक पुलिस अफसर और दूसरे डकैत के रूप में नजर आने वाले थे। खास बात ये है कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म को कुमार गौरव और बंटी वालिया के साथ बबलू पचीसिया प्रोड्यूस करने वाले थे। फिल्म को बनाने की सारी तैयारियां हो गई थीं लेकिन बबलू पचीसिया के गुस्से की वजह से फिल्म बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
milan luthria
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर बबलू पचीसिया की वजह से ही फिल्म 'बीहड़' बंद हुई है। दावा किया जाता है कि बबलू पचीसिया शाकाहारी हैं और वह नॉनवेज को लेकर काफी सख्त हैं और इससे जुड़ा मजाक तक बर्दाश्त नहीं करते हैं। उनके ऑफिस में भी किसी को नॉनवेज लाने की इजाजत नहीं थी लेकिन एक दिन डायरेक्टर मिलन लुथरिया से ये काम हो गया, जिसके बाद बबलू पचीसिया काफी ज्यादा भड़क गए।
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन मिलन लुथरिया फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के काम की वजह से बबलू पचीसिया के ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ऑफिस में ही मांसाहारी खाना ऑर्डर किया और वहीं पर खाना शुरू कर दिया। ये चीज जब बबलू पचीसिया ने देखी, तो वह काफी ज्यादा भड़क गए। इस दौरान बबलू पचीसिया अपनी पूरी टीम के सामने ही मिलन लुथरिया पर भड़क गए थे, जिसकी वजह से दोनों के रिश्ते खराब हो गए। इस छोटी सी परेशानी की वजह से 'बीहड़' फिल्म का डिब्बाबंद हो गया। हालांकि इस किस्से को लेकर दोनों ने कभी मीडिया के सामने कुछ कहा नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
मिलन लुथरिया और अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और मिलन लुथरिया के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। कहा जाता है कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और अजय देवगन ने मिलन लुथरिया के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अभिनेता की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'कचे धागे', 'चोरी चोरी' और 'बादशाहो' का निर्देशन मिलन लुथरिया ने ही किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X