फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK 12: बिग बॉस 15 का ये कंटेस्टेंट बनेगा रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा, इस अभिनेत्री के नाम पर भी लगी मुहर

Thu, 05 May 2022 09:42 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 05 May 2022 09:42 AM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्टंट-आधारित इस रियलिटी शो में मशहूर सेलिब्रिटीज एक-दूसरे के साथ प्रतियोगिता करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
KKK 12: rajiv adatia and chetna pande will be the confirmed contestant of khatron ke khiladi 12
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टेलीविजन के मशहूर एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्टंट-आधारित इस रियलिटी शो में मशहूर सेलिब्रिटीज एक-दूसरे के साथ प्रतियोगिता करते नजर आते हैं। शो के बीते सीजन को दर्शकों से मिले भरपूर प्यार के बाद अब मेकर्स जल्द ही इस शो का 12वां सीजन शुरू करने वाले हैं। ऐसे में अब फैंस इस सीजन शो का हिस्सा बनने वाले कलाकारों के नाम जानने को बेताब है। इसी बीच अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

KKK 12: rajiv adatia and chetna pande will be the confirmed contestant of khatron ke khiladi 12
राजीव अदातिया और एक्ट्रेस चेतना पांडे - फोटो : Social media

हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी के 12वें में शामिल होने वाले दो और कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। रोहित शेट्टी के इस गेम शो में बिग बॉस15 फेम राजीव अदातिया और एक्ट्रेस चेतना पांडे बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। चेतना पांडे इससे पहले ऐस ऑफ स्पेस, एमटीवी फनाह और क्लास ऑफ 2020 जैसे शो में अभिनय कर चुकी हैं।

KKK 12: rajiv adatia and chetna pande will be the confirmed contestant of khatron ke khiladi 12
चेतना पांडे - फोटो : Social media

शो में अपनी एंट्री के बारे में बोलते हुए चेतना पांडे ने कहा, "मैं पहले भी रियलिटी शो का हिस्सा रही हूं, लेकिन खतरों के खिलाड़ी किसी भी अन्य शो के काफी अलग है। यह शो वास्तव में किसी के दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति का परीक्षण करता है। मैं इस शो के जरिए अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार और काफी उत्सुक हूं।  वहीं, शो के बारे में बात करते हुए राजीव अदातिया ने कहा कि कलर्स चैनल के शो बिग बॉस 15 में बेहतरीन सफर के बाद अब मैं खतरों के खिलाड़ी की एक्शन से भरपूर यात्रा का हिस्सा बनने के लिए तैयार हूं। "

 

विज्ञापन
विज्ञापन
KKK 12: rajiv adatia and chetna pande will be the confirmed contestant of khatron ke khiladi 12
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में शुरू करेंगे। खबरों के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी 12 के प्रतियोगी मई के आखिरी हफ्ते में शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। शो कथित तौर पर प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। इस साल होने वाले शो के इस सीजन में टेलीविजन जगत के कई मशहूर कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं। टीवी कलाकारों के साथ-साथ इस शो में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट भी शो के स्टंट में हाथ आजमाते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन
KKK 12: rajiv adatia and chetna pande will be the confirmed contestant of khatron ke khiladi 12
रुबीना दिलैक - फोटो : social media

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में राजीव अदातिया के साथ प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट भी नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी स्टार एरिका फर्नांडीस, ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा, शिवांगी जोशी, कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस सृति झा भी इस बार केकेके में नजर आएंगी। यह इस साल जून से टेलीविजन पर प्रसारित होने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed