सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Box Office Report: अप्रैल में हुआ 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन, बॉलीवुड का रहा महज 12.48 फीसदी का योगदान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 05 May 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files RRR making March a blockbuster KGF Chapter 2 made April box office collection even bigger
अप्रैल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि लगातार दो महीनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ रुपये से ऊपर रहा हो। मार्च के महीने में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' और एस एस राजामौली की 'आरआरआर' [हिंदी] ने यह संभव कर दिखाया। वहीं अप्रैल के महीने में प्रशांत नील की 'केजीएफ - चैप्टर 2' [हिंदी] के साथ-साथ जूनियर एनटीआर की 'आरआरआर' [हिंदी] के कलेक्शन ने कमाल दिखाया।

Trending Videos
The Kashmir Files RRR making March a blockbuster KGF Chapter 2 made April box office collection even bigger
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : सोशल मीडिया
कितना रहा पिछले दो महीनों का कुल कलेक्शन
महीना कलेक्शन
अप्रैल 559.41 करोड़ रुपये
मार्च 537.52 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files RRR making March a blockbuster KGF Chapter 2 made April box office collection even bigger
केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड ने नहीं साउथ फिल्मों ने अप्रैल महीने को बनाया ब्लॉकबस्टर
14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'केजीएफ - चैप्टर 2' [हिंदी] ने 53.95 करोड़ रुपये की कमाई कर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है। तब से लेकर अप्रैल के अंत तक, इसने 360.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर 25 मार्च को रिलीज हुई 'आरआरआर' ने अप्रैल में 129.24 करोड़ रुपये से  अधिक की कमाई की है।

The Kashmir Files RRR making March a blockbuster KGF Chapter 2 made April box office collection even bigger
रनवे 34 और हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अप्रैल के महीने में बॉलीवुड का केवल 12.48 फीसदी योगदान
11 मार्च को रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' ने अपैल महीने में 15.28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं शाहिद कपूर की 'जर्सी' ने 17.20 करोड़ रुपये, जॉन अब्राहम की 'अटैक - पार्ट 1' ने 16.13 करोड़ रुपये, टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' ने 12.50 करोड़ रुपये और अजय देवगन की रनवे 34 ने 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी हिंदी सिनेमा की पांच फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कुल 12.48 फीसदी का ही योगदान दिया है।

विज्ञापन
The Kashmir Files RRR making March a blockbuster KGF Chapter 2 made April box office collection even bigger
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : अमर उजाला

किसने किया कितना योगदान?

इंडस्ट्री अप्रैल में रिलीज हुई फिल्मों की संख्या अप्रैल महीने का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में योगदान
हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री 5 69.86 12.48%
साउथ फिल्म इंडस्ट्री 2 489.55 87.51%
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed