{"_id":"62733ed7220acb371d6d85c3","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-were-seen-together-for-the-first-time-after-marriage-twinning-in-black-casuals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia: शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए रणबीर और आलिया, ब्लैक कैजुअल में ट्विनिंग करते आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Alia: शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए रणबीर और आलिया, ब्लैक कैजुअल में ट्विनिंग करते आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 05 May 2022 08:35 AM IST
सार
बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल्स में से एक अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने लंबे के बाद आखिरकार परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। यह कपल बीते कई समय से अपने रिलेशन और शादी को लेकर चर्चा में था।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट
- फोटो : Social media
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल्स में से एक अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने लंबे के बाद आखिरकार परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। यह कपल बीते कई समय से अपने रिलेशन और शादी को लेकर चर्चा में था। फैंस दोनों की ही शादी को लेकर काफी उत्सुक थे। ऐसे में रणबीर और आलिया की शादी के बाद अब फैंस भी काफी खुश है। हालांकि यह जोड़ी शादी के तुरंत बाद ही अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गए। दोनों को शादी के बाद तुरंत बाद ही काम पर लौटते देखा गया था। इसी बीच अब एक रणबीर- आलिया सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
Trending Videos
2 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दोनों कलाकारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में रणबीर और आलिया शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए हैं। वीडियो में कैद हुआ ये कपल इस दौरान ब्लैक कैजुअल में ट्विनिंग करते नजर आए। एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के बाद स्पॉट हुए रणबीर और आलिया ने इस दौरान पैपराजी का अभिवादन भी किया। बीते महीने हुई अपनी शादी के बाद यह पहली था जब रणबीर और आलिया एक साथ कही नजर आए हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : social media
सामने आए वीडियो में रणबीर ब्लैक टी-शर्ट और प्रिंटेड ब्लैक पजामा में नजर आए। साथ ही उन्होंने ब्लैक कैप और व्हाइट शूज भी पहने थे। वहीं, एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपने पति के साथ पेयरिंग करते हुए काली शर्ट और पैंट में दिखाई दीं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए हुए एक यूजर ने लिखा, "आलिया जी के पति।" वहीं, कुछ प्रशंसक कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट्स करते भी दिख रहे हैं।
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने कमेंट में पूछा क्या शादी में आलिया के पसंदीदा दही चावल परोसे गे थे?" वहीं, एक अन्य यूजर ने पूछा "राखी सावंत को शादी में जूते छिपाने के 1 करोड़ रुपए मिलेंगे क्या?" इसके अलावा कई लोग इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया जल्द ही अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र के अलावा रणबीर के पास शमशेरा, एनिमल और लव रंजन की एक अनटाइटल्ड फिल्म पाइपलाइन में है। वहीं, आलिया के पास रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, हॉलीवुड की उनकी पहली फिल्म , जी ले जरा और डार्लिंग्स जैसी फिल्में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।