बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन का नाम इंडस्ट्री के टॉम एक्टर्स में शुमार है। उनके साथ फिल्में बनाने के लिए निर्माता-निर्देशकों की लाइन लगी रहती है और वह जल्द ही फिल्म 'मैदान' में नजर आने वाले हैं। लेकिन क्या आपको विश्वास होगा कि अजय देवगन को भी कभी भीख मांगने की जरूरत पड़ सकती है? नहीं न....लेकिन मुंबई के नासिक की सड़कों पर एक आदमी अजय देवगन के लिए भीख मांगता इधर-उधर घूम रहा है, जिसने अभिनेता के साथ-साथ उनके फैंस को भी बेहद परेशान कर दिया है।
Ajay Devgn: नासिक के एक शख्स ने सिंघम के नाम शुरू किया भीख मांगो आंदोलन, जानें अजय की किस बात से है परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय-समय पर हमने लोगों को अनोखे तरीकों से बॉलीवुड सेलेब्स के प्रति अपनी निराशा व्यक्त करते देखा है। लेकिन महाराष्ट्र में हाल ही में हुई घटना आज तक के सबसे अजीब विरोध प्रदर्शनों में शामिल है। दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक में एक शख्स को अभिनेता अजय देवगन के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए सड़कों पर भीख मांगते देखा गया। इस हैरान करने वाली घटना वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन आप सभी के दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा करने के पीछे इस शख्स का मकसद क्या है? तो चलिए आपको बताते हैं कि यह शख्स ऐसा क्यों कर रहा है।
अजय देवगन फिल्मों के अलावा बहुत से विज्ञापनों में भी नजर आते हैं, जिसमें उन्हें देखकर अभिनेता के फैंस प्रोडक्ट की ओर खिंचे चले जाते हैं। इन्हीं सबके बीच अजय देवगन एक ऑनलाइन गेमिंग एप के विज्ञापन में भी दिखाई देते हैं, जिसने नासिक के इस शख्स को काफी परेशान कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को नासिक के भीड़भाड़ वाले इलाके में अपना स्कूटर पार्क करते हुआ देखा जा सकता है। साफ नजर आ रहा है कि इस व्यक्ति ने हाथ में एक बोर्ड पकड़ा है, जिसमें 'अजय देवगन के लिए भीख मांगो आंदोलन!' लिखा है।
इतना ही नहीं इस शख्स ने लाउडस्पीकर पर घोषणा की कि, 'मैं ऑनलाइन गेमिंग और उसके विज्ञापनों का विरोध कर रहा हूं। इन सेलेब्स के पास भगवान की कृपा से बहुत कुछ है और फिर भी, वे ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा देना चुनते हैं, जिसका युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए, मैंने फैसला किया है कि मैं इस भीख मांगो आंदोलन को चलाऊंगा, और पैसे इकट्ठा करने के लिए सड़कों पर भीख मांगूंगा। इन पैसों को मैं अजय देवगन को इस अनुरोध के साथ भेजूंगा कि वे ऐसे विज्ञापनों का हिस्सा न बनें। अगर आपको और पैसे की जरूरत है, तो मैं फिर से भीख मांगूंगा और आपको पैसे भेजूंगा, लेकिन आपसे अनुरोध है कि ऐसे विज्ञापनों का हिस्सा न बनें। मैं गांधीगिरी स्टाइल में यह अनुरोध कर रहा हूं।'
यह वीडियो पूरे इंटरनेट पर फैल गया और कुछ ही समय में इसने नेटिज़न्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता अगली बार फिल्म 'मैदान' में नजर आएंगे। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में साउथ अभिनेत्री प्रियमणि होंगी।