{"_id":"5e8578d28ebc3e78aa2c81c8","slug":"ajay-devgn-birthday-special-know-about-ajay-kajol-love-story-here-is-the-wedding-album","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने ही घर की छत पर छुपकर लिए थे अजय देवगन- काजोल ने सात फेरे, यहां देखें शादी की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने ही घर की छत पर छुपकर लिए थे अजय देवगन- काजोल ने सात फेरे, यहां देखें शादी की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन इंडस्ट्री के सबसे शांत स्वभाव के अभिनेता हैं। हाल ही में जनवरी में आई उनकी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। ये फिल्म अजय के करियर की 100वीं फिल्म थीं जो उनके लिए बेहद स्पेशल भी थी। फिल्म में अजय के साथ पत्नी काजोल ने भी स्क्रीन साझा की थी। अजय के जन्मदिन पर आपको बताते हैं अजय की लव स्टोरी के बारे में साथ ही दिखाते हैं उनका वेडिंग एल्बम।
2 of 5
अजय देवगन
अजय देवगन और काजोल की मुलाकात साल 1995 में फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी। कहा जाता है कि यहीं से इन दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। फिल्म के दौरान दोनों की दोस्ती हुई। देखते ही देखते ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। इसके बाद साल 1998 में अजय और काजोल की फिल्म 'प्यार तो होना ही थी' रिलीज हुई। इस फिल्म को तो दर्शकों ने प्यार दिया ही, साथ ही साथ इस फिल्म से ही अजय और काजोल का प्यार परवान चढ़ गया और दोनों के बीच इजहार-ए-इश्क हो गया।
3 of 5
अजय देवगन
इसी के बाद दोनों ने 1999 में शादी कर ली। ये शादी महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से हुई थी। सादी को इतना गुपचुप रखा गया था कि किसी को इसकी भनक भी नहीं पड़ी। इसके बारे में बात करते हुए अजय और काजोल दोनों ने ही बताया था कि दोनों इस फंक्शन को बेहद निजी रखना चाहते थे। इसलिए दोनों ने अपनी शादी के बारे में किसी को भी नहीं बतााय था। अजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कहीं एक मीडिया हाउस को शादी की भनक लग गई और उन्होंने पेपर में छाप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन
इसके बाद इस शादी को लोगों की नजर से बचाने के लिए शादी का वेन्यू बदल दिया गया। अजय और काजोल की शादी अजय के घर की छत पर हुई थी। अजय ने बताया था कि मेरी शादी में मैं कमरे से बाहर निकला, छत पर गया शादी की और फिर वापस अपने कमरे में आ गया। वहीं हाल ही में दिेए एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि शादी के लिए अजय का परिवार तो मान गया था लेकिन काजोल के पिता नहीं माने थे और उनसे चार दिन तक बात नहीं की थी। लेकिन कुछ दिन बाद सब ठीक हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
काजोल बर्थडे स्पेशल
अजय और काजोल की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। काजोल ने बताया था कि उनकी जोड़ी रोमांटिक नहीं है लेकिन वो दोनों एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं। बता दें कि अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे हैं। बेटा युग देवगन और बेटी नीसा देवगन। अजय की बेटी नीसा काफी लाइम लाइस में रहती हैं। वहीं अजय और काजोल ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है जिसमें प्यार तो होना ही था, यू मी और हम, राजू चाचा, ये दिल क्या करे और हाल ही में आई फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।