{"_id":"5e95687c8ebc3e76c83e2e79","slug":"ajay-devgn-cousin-brother-dharmendra-might-be-director-of-ajay-upcoming-film-hindi-remake-of-tamil-film-kaithi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन ने घर में ढूंढ निकाला अपनी अगली फिल्म का निर्देशक, लॉक डाउन के बाद होगा आधिकारिक एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन ने घर में ढूंढ निकाला अपनी अगली फिल्म का निर्देशक, लॉक डाउन के बाद होगा आधिकारिक एलान
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के पावरफुल अभिनेता अजय देवगन ने अब घर में ही एक और फिल्म निर्देशक तैयार करने का मन बना लिया है। अजय के भाई अनिल देवगन भी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं, लेकिन इस बार अजय का मन अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र की काबिलियत पर आया है। धर्मेंद्र ने इस साल अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर का संपादन किया है।
2 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : Social Media
अजय देवगन ने इसी साल की फरवरी में तमिल फिल्म 'कैथी' के हिंदी रीमेक की घोषणा की। फिल्म की घोषणा के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि हिंदी रीमेक को भी तमिल फिल्म के निर्देशक लोकेश कनागराज ही निर्देशित करेंगे। लेकिन अब ये अंदाजा गलत साबित होता नजर आ रहा है।
3 of 5
Ajay Devgn
तमिल स्टार कार्तिक शिवकुमार की फिल्म 'कैथी' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह एक ऐसे कैदी की कहानी है जो एक पार्टी में जहरखुरानी का शिकार हो चुके पुलिसवालों को अस्पताल तक पहुंचाने का काम करता है। इंडस्ट्री में मौजूद सूत्रों ने बताया कि लोकेश कनागराज इस समय अपने दूसरे कामों में व्यस्त हैं इसलिए अजय ने अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र शर्मा पर भरोसा जताया है। हालांकि इस बारे में अभी अजय ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अजय को नए हुनरमंद कलाकारों को मौका देना अच्छा लगता है। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वारियर' में ओम राउत को मौका दिया था। अजय की अगली फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' का निर्देशन भी अभिषेक दुधैया कर रहे हैं, जोकि पहली बार किसी फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
भुज
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र के काम ने अजय को बहुत प्रभावित किया, इसलिए वे अपनी अगली फिल्म में धर्मेंद्र को एक निर्देशक के रूप में मौका देना चाहते हैं। धर्मेंद्र अजय देवगन के होम प्रोडक्शन में बनने वाली कई फिल्मों में अलग-अलग काम कर चुके हैं। लॉकडाउन की समाप्ति के बाद अजय अपने नए निर्देशक की घोषणा कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।